Advertisement

Mulank 8 Numerology 2025: 8,17 और 26 तारीख में जन्मे लोगों का कैसा रहेगा 2025, मूलांक 8 वालों के लिए खास है ये साल

Mulank 8 Yearly Horoscope 2025: वैवाहिक जीवन, स्वास्थ्य, शिक्षा, करियर और व्यवसाय को लेकर मूलांक 8 वालों के लिए साल 2025 कैसा रहने वाला है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार से...

Latest News
Mulank 8 Numerology 2025: 8,17 और 26 तारीख में जन्मे लोगों का कैसा रहेगा 2025, मूलांक 8 वालों के लिए खास है ये साल
Add DNA as a Preferred Source

Year 2025 Prediction for Mulank 8: ज्योतिषशास्त्र में अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) का भी बड़ा महत्व है, इसकी मदद से व्यक्ति के स्वभाव से लेकर उसके व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है. बता दें कि किसी भी व्यक्ति का मूलांक जन्म तारीख के आधार पर निकाला जाता है. किसी भी माह की 1 से 31 तारीख तक जन्मे लोगों के मूलांक 1 से 9 तक होते हैं.  

आज हम मूलांक 8 (Mulank 8) की बात करने जा रहे हैं.  किसी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 8 होगा. आइए जानते हैं मूलांक 8 वालों के लिए (Mulank 8 Rashifal 2025) आने वाला साल 2025 कैसा रहेगा... 

इस साल मिलेगी सफलता

मूलांक 8 के लोग  सुन्दर शरीर वाले तथा जीवन में बहुत सफल होते हैं. यह वकालत, फ़िल्म, पत्रकारिता, सिविल सेवा, राजनीति, प्रबंधन तथा मेडिकल सम्बंधित व्यवसाय में जाते हैं तो इन्हें सफलता जरूर मिलती है. साल 2025 में मूलांक 8 के जातक सफलता के नए आयाम गढ़ेंगे. इन्हें व्यवसाय से लेकर नौकरी में सफलता प्राप्त होगी. इसकी वजह 2025 का  अंक 9 से प्रभावित होना है. इसका स्वामी ग्रह मंगल होता है. 

वार्षिक राशिफल 2025

मूलांक 8 वालों का स्वास्थ्य 2025 में अच्छा रहेगा. 17 फरवरी 2025 के बाद बहुत ही बहुत बेहतर होगा. हालांकि जनवरी, फरवरी, अप्रैल व जून माह में स्वास्थ्य से संबंधित कुछ समस्या आ सकती है. ब्लड प्रेशर तथा हार्ट के मरीज सतर्क रहें. नया वाहन इस्तेमाल कर रहे हैं तो बहुत ज्यादा रफ्तार में न चलाएं. स्वास्थ्य का सुख प्राप्त होगा. 

करियर 

मूलांक 8 वालों के लिए साल 2025 नौकरी व व्यवसाय के लिए उन्नतिकारक है. अप्रैल, मई और जुलाई महीने में नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है. टेक्निकल, फ़िल्म, टीवी, मैनेजमेंट तथा बैंकिंग फील्ड से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है. वहीं इस साल 27 मार्च के बाद नौकरी में स्थान परिवर्तन भी दिख रहा है. मीडिया व बैंकिंग से जुड़े जातक बहुत ही सफल रहेंगे. बिजनसमैन लोगों के लिए यह सफलता का साल है. 17 जुलाई के बाद का समय बहुत शानदार होने वाला है. अगर आप नौकरी बदलने का सोच रहे हैं तो सितंबर के बाद का समय बेहतर साबित होगा. 

प्रेम और वैवाहिक जीवन

मूलांक 8 वालों की लव लाइफ शानदार रहेगी. इस साल 18 जनवरी से 17 मार्च फिर 17 सितंबर से 8 नवंबर में मध्यम प्रेव विवाह के योग बनेंगे. आपका वैवाहिक जीवन इस साल बहुत ही बेहतर रहेगा.

आर्थिंक जीवन

मूलांक 8 वालों के लिए 2025 का आर्थिंक रूप से अच्छा रहेगा. धन प्राप्ति संभावित रहेगा. रियल स्टेट में व्यय करना अच्छा रहेगा. इस वर्ष जुलाई व सितंबर माह में जमीन या मकान खरीद सकते हैं. नये कार्य करने से प्रसन्न रहेंगे. व्यवसाय में कोई नई डील हाथ लग सकती है. 

हनुमान जी की करें उपासना

अंक 8 के स्वामी शनि के इष्ट हनुमान जी की उपासना करें. साथ ही महादेव की पूजा अर्चना और जला​भिषेक करना बेहद शुभ होगा. इससे जीवन में आने वाली समस्याएं खत्म हो जाएंगी. शनिवार को तिल व उड़द का दान जरूर करें. रोगों से मुक्ति के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जप करें. तिल, तेल व कंबल का दान करना भी शुभ होगा.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.) 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement