Advertisement

Mulank 5 Numerology 2025: 5, 14 या फिर 23 तारीख को हुआ है जन्म? जानें आपके लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

Mulank 5 Yearly Horoscope 2025: वैवाहिक जीवन, स्वास्थ्य, शिक्षा, करियर और व्यवसाय को लेकर मूलांक 5 वालों के लिए साल 2025 कैसा रहने वाला है. यहां पढ़ें अपना अंक वार्षिक राशिफल

Latest News
Mulank 5 Numerology 2025: 5, 14 या फिर 23 तारीख को हुआ है जन्म? जानें आपके लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

Year 2025 Prediction for Mulank 5

Add DNA as a Preferred Source

Year 2025 Prediction for Mulank 5- ज्योतिषशास्त्र में अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) का भी बड़ा महत्व है, इसकी मदद से व्यक्ति के स्वभाव से लेकर उसके व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी मिल सकती है. बता दें कि किसी भी व्यक्ति का मूलांक जन्म तारीख के आधार पर निकाला जाता है. किसी भी माह की 1 से 31 तारीख तक जन्मे लोगों के मूलांक 1 से 9 तक होते हैं.  

आज हम मूलांक 5 (Mulank 5) की बात करने जा रहे हैं.  किसी व्यक्ति का जन्म अगर किसी भी महीने के  5, 14 या फिर 23 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 5 होगा. आइए जानते हैं मूलांक 5 वालों के लिए (Mulank 5 Rashifal 2025)  आने वाला साल कैसा रहने वाला है... 

शुभ अंक: 5 और 06
शुभ कलर: हरा

व्यापार और नौकरी
मूलांक 05 वाले के लिए व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा, व्यापार में बदलाव करने का सही समय हो सकता है. जो लोग ट्रेडिंग का काम कर रहे हैं, यानी एक्सपोर्ट और इंपोर्ट का काम कर रहे हैं उन्हें लाभ होगा. वहीं नौकरी करने वाले के लिए साल 2025 आपके लिए साधारण रहने वाला है, नौकरी में ध्यान से कार्य करना जरूरी है. इसके अलावा कार्य क्षेत्र में थोड़ी लापरवाही आपको ज्यादा नुकसान कर सकता है. निर्देशअनुसार कार्य करें सहयोगी को मिला जुलाकर रखें. 

लव लाइफ
प्रेम जीवन में मूलांक 3 के जातक इस साल उत्साहपूर्वक रहेंगे, मूलांक 05 वाले अपने प्रेम सम्बन्ध को व्यक्तिगत रिश्ते में व्यक्त न करें, प्रेम सम्बन्ध को अच्छे तरह से निर्वाह करेंगे. इसके अलावा जो लोग विवाहित नहीं है, नए पार्टनर के इंतजार में है सफल रहेंगे, खूब इंजॉय करेंगे दोनों प्रसन्न रहेगे. वैवाहिक जीवन साल के शुरुआत में अच्छा रहेगा और दोनों का विचार अनुकूल रहेगा.  मार्च के बाद पारिवारिक जीवन में अनबन हो सकता है और आप दोनों के बिच गलतफहमी पैदा हो सकती है..

शिक्षा  
विधार्थियों का पढाई में ध्यान रहेगा, हालांकि शिक्षा के क्षेत्र में आप उन्नति तो करेंगे लेकिन मई के बाद शिक्षा के क्षेत्र में थोड़ी तकलीफ होगा, ऐसे में इस समय आपको मेहनत करना पड़ेगा, तभी परीक्षा का परिणाम अनुकूल मिलेगा. इसके अलावा प्रतियोगिता परीक्षा के तैयारी करने वाले विधार्थी को कठिन मेहनत करना पड़ेगा और जो लोग टेक्निकल क्षेत्र में पढाई कर रहे हैं, आपको मेहनत करना पड़ेगा. इसके अलावा विदेश में पढाई करने का प्लान किए है या जन्म स्थल से बाहर पढाई का प्लान किए हैं, तो लाभ मिल सकता है.

उपाय
इस साल नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करें और भगवान विष्णु का पूजन करें. इसके अलावा प्रत्येक शनिवार को शनि का पूजन करें गरीब लोगो को वस्त्र दान करें, तिल के तेल का दीपक जलाना आपके लिए शुभ होगा..

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)   

 खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement