Advertisement

Mulank 3 Numerology 2025: नौकरी-व्यापार से लव लाइफ तक, जानें मूलांक 3 के लिए कैसा रहेगा साल 2025

Mulank 3 Yearly Horoscope 2025: वैवाहिक जीवन, स्वास्थ्य, शिक्षा, करियर और व्यवसाय को लेकर मूलांक 3 वालों के लिए साल 2025 कैसा रहने वाला है. यहां पढ़ें अपना अंक वार्षिक राशिफल

Latest News
Mulank 3 Numerology 2025: नौकरी-व्यापार से लव लाइफ तक, जानें मूलांक 3 के लिए कैसा रहेगा साल 2025

Mulank 3 Yearly Horoscope 2025

Add DNA as a Preferred Source

ज्योतिषशास्त्र में अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) का भी बड़ा महत्व है, इसकी मदद से व्यक्ति के स्वभाव से लेकर उसके व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी मिल सकती है. बता दें कि किसी भी व्यक्ति का मूलांक जन्म तारीख के आधार पर निकाला जाता है. किसी भी माह की 1 से 31 तारीख तक जन्मे लोगों के मूलांक 1 से 9 तक होते हैं.  आज हम मूलांक 2 (Mulank 3) की बात करने जा रहे हैं. 

किसी व्यक्ति का जन्म अगर किसी भी महीने के , 12, 21, 30 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 3 होगा. आइए जानते हैं मूलांक 3 वालों के लिए (Mulank 3 Rashifal 2025)  आने वाला साल कैसा रहने वाला है... 

शुभ अंक: 3 और 09
शुभ कलर: पीला

सेहत
सेहत और मनोबल के दृष्टिकोण से देखा जाए तो आने वाला साल मूलांक 3  के लोग के लिए उताक-चढ़ाव भरा रह सकता है. इस साल आप मानसिक स्थिति में प्रबलता महसूस करेंगे. लेकिन स्किन एलर्जी, खुजली, नसों की समस्या, खून की कमी, बुखार, पित्त की समस्या के साथ-साथ मधुमेह और हृदय रोग की समस्या परेशान कर सकती है. 

शिक्षा 
साल 2025 शिक्षा के मामले अनुकूल रहेगा और प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है. आप अपने आप को नियंत्रित रखे तभी आप सफल हो सकते है. इसके अलावा उच्च शिक्षा जैसे सिविल सर्विसेज या एमबीए की पढाई कर रहे हैं उन्हें अच्छा लाभ मिलेगा. साल 2025 करियर में उन्नति करेगा. 

यह भी पढ़ें: Mulank 1 Rashifal 2025: 1, 10, 19 और 28 तारीख को हुआ है जन्म? जानें आपके लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

करियर और व्यापार
इसके अलावा करियर, सफलता, धन एवं नौकरी के दृष्टिकोण से 3 मूलांक के लोगों के लिए यह वर्ष उत्तम वर्ष के रूप में साबित हो सकता है, बता दें कि इस साल नौकरी में परिवर्तन एवं पदोन्नति की स्थिति भी बन सकती है. साथ ही धन की दृष्टि से यह वर्ष सकारात्मक वर्ष होग.

लव लाइफ
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 3 के जातकों के लिए दांपत्य जीवन एवं प्रेम संबंधों के लिए वर्ष 2025 सौभाग्यशाली वर्ष हो सकता है. वहीं जीवनसाथी के चुनाव के लिए यह वर्ष बेहद खास होने वाला है. इसके अलावा वैवाहिक संबंध के लिए अगर आप प्रयास करें, तो आपको सफलता आसानी से मिल सकती है. 

यह भी पढ़ें: Numerology 2025: साल 2025 में चमकेगी मूलांक 2 वालों की किस्मत, जानें करियर से लव लाइफ तक का हाल

उपाय
सिद्धि कुंजिका का पाठ करना लाभकारी होगा, इसके अलावा प्रत्येक दिन गाय को हरा पालक खिलाएं और भगवान विष्णु का पूजन करें पीला सरसों का दान करना भी लाभकारी साबित हो सकता है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.) 

 ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement