Advertisement

Numerology 2025: साल 2025 में चमकेगी मूलांक 2 वालों की किस्मत, जानें करियर से लव लाइफ तक का हाल

Mulank 2 Yearly Horoscope 2025: वैवाहिक जीवन, स्वास्थ्य, शिक्षा, करियर और व्यवसाय को लेकर मूलांक 2 वालों के लिए साल 2025 कैसा रहने वाला है. यहां पढ़ें अपना अंक वार्षिक राशिफल

Latest News
Numerology 2025: साल 2025 में चमकेगी मूलांक 2 वालों की किस्मत, जानें करियर से लव लाइफ तक का हाल

Mulank 2  Yearly Horoscope 2025

Add DNA as a Preferred Source

ज्योतिषशास्त्र में अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) का भी बड़ा महत्व है, इसकी मदद से व्यक्ति के स्वभाव से लेकर उसके व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी मिल सकती है. बता दें कि किसी भी व्यक्ति का मूलांक जन्म तारीख के आधार पर निकाला जाता है. किसी भी माह की 1 से 31 तारीख तक जन्मे लोगों के मूलांक 1 से 9 तक होते हैं. 

आज हम मूलांक 2 (Mulank 2) की बात करने जा रहे हैं. किसी व्यक्ति का जन्म अगर किसी भी महीने के 2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 2 होगा. आइए जानते हैं मूलांक 2 वालों के लिए (Mulank 1 Rashifal 2025)  आने वाला साल कैसा रहने वाला है... 

शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सफेद

करियर और फाइनेंस 
सफलता, धन और नौकरी के दृष्टिकोण से आने वाला साल मूलांक 2 के जातकों के लिए अचानक सफलता और धन लाभ के साथ-साथ कमाई के नए स्रोत बनाने वाला साबित हो सकता है. वहीं व्यापार और व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार के लिए यह वर्ष सकारात्मक रहेगा. इसके अलावा तैलीय पदार्थ, पर्यटन, यात्रा, पशु, व्यवसाय, अनाज, फल, फूल, दूध, दही, संपादन, लेखन, अभिनय, नृत्य, ठेकेदारी, चिकित्सा, दंत चिकित्सा आदि से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष विशेष रूप से लाभकारी हो सकता है. 

यह भी पढ़ें: Mulank 1 Rashifal 2025: 1, 10, 19 और 28 तारीख को हुआ है जन्म? जानें आपके लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

सेहत
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आने वाला साल सामान्य रूप से सकारात्मक प्रगति वाला होगा. हालांकि अनियमित दिनचर्या के कारण रक्त संचार में अवरोध, फेफड़ों की समस्या, खांसी, कफ, एलर्जी, सीने में दर्द, दाई आंख की समस्याओं में वृद्धि की समस्या हो सकती है. वहीं बाहर खाना-पीना, अपच, गैस्ट्रिक एवं पेट की समस्या में वृद्धि करने वाला साबित हो सकता है.  मुंह में छाले, आंतरिक रोग, कुंठा या फिर इंफेक्शन की समस्या आपको परेशान कर सकती है.

शिक्षा
वहीं 2 मूलांक के लिए इस वर्ष पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी सभी दिक्कतें समाप्त होंगी. नियमित रूप से पढ़ाई करते हुए परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर नौकरी और डिग्री प्राप्त कर सकते हैं. वहीं बौद्धिक क्षमता के आधार पर और लेखन शक्ति के आधार पर समाज में प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है. 

वैवाहिक जीवन और लव लाइफ 
प्रेम संबंध के मामले में वर्ष 2025 सफलता दे सकता है. इसके अलावा इस साल शादी-विवाह से जुड़े कार्यक्रम में भी सफलता मिल सकती है. परिवार में मांगलिक कार्यों से मन में प्रसन्नता का भाव दिख सकता है. वहीं विपरीत लिंग के मित्रों की संख्या में वृद्धि देखने को मिल सकती है. जिससे दांपत्य जीवन में तनाव देखने को मिल सकता है.

उपाय
आपके लिए ये साल अच्छा बीतने वाला है, आप माता या माता तुल्य महिलाओं का सम्मान और सेवा करें और नियमित रूप से गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें. बता दें कि साल 2025 में आपकी रचनात्मकता और धैर्य आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं. आप इन उपायों को अपनाकर बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं. 

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.) 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement