Advertisement

Numerology Prediction: इन तारीखों में जन्मे लोगों का नहीं होता कोई Godfather, अपने दम पर हासिल करते हैं बड़ा मुकाम

अंक शास्त्र के अनुसार, देखें तो  सभी अलग अलग तारीखों में जन्मे लोगों का स्वभाव, व्यक्तित्व से लेकर भाग्य तक अलग होता है.

Latest News
Numerology Prediction: इन तारीखों में जन्मे लोगों का नहीं होता कोई Godfather, अपने दम पर हासिल करते हैं बड़ा मुकाम
Add DNA as a Preferred Source

Numerology Prediction: हर कोई जीवन में सफल और अमीर बनना चाहता है. इसके लिए लोग दिन रात मेहनत भी करते हैं. वहीं कुछ लोग बिना ज्यादा मेहनत करें अपने संपर्क और दोस्तों की मदद से बड़े मुकाम चु​टकियों में पा लेते हैं तो वहीं कुछ लोग अपनी कहानी खुद लिखते हैं. वह अपनी मेहनत काबलियत और किस्मत के बल पर दिन रात एक कर बड़ा मुकाम पा लेते हैं. अगर अंक शास्त्र के अनुसार, देखें तो  सभी अलग अलग तारीखों में जन्मे लोगों का स्वभाव, व्यक्तित्व से लेकर भाग्य तक अलग होता है. आइए इसमें जानते हैं कि किन तारीखों में जन्मे लोग बिना किसी गोडफादर और किसी के मदद के जीवन में अपनी मेहनत और भाग्य के बल पर बड़ा मुकाम हासिल करते हैं...

इन तारीखों में जन्मे लोग अपने दम पर पाते हैं बड़ा मुकाम

ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति के नाम राशि के आधार पर कुंडली देखकर उसके व्यक्तित्व का पता लगाया जाता है. ठीक ऐसे ही अंक ज्योतिष में किसी भी व्यक्ति के जन्मतिथि और मूलांक से उसके भविष्य का पता लगाया जा सकता है. इनमें किसी भी महीने की 1, 3, 10, 19, 21 और 30 तारीख में जन्मे लोग जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं. इनका मूलांक 1 और 3 होता है. मूलांक 1 का स्वामी ग्रहों का राजा सूर्य होता है. यही वजह है कि इस मूलांक के लोग जीवन में बिना किसी के सहारे आगे बढ़ते हैं. ये लोग मेहनती होने के साथ ही जीवन में बुद्धि के बल पर फैसले लेते हैं.  इन लोगों को अपने माता-पिता से भी आर्थिक और भावनात्मक सहारा नहीं मिल पाता. इसके  बावजूद ये लोग अपनी मेहनत से करियर में बहुत आगे जाते हैं.

शादी के बाद इन लड़कियों की चमकती है किस्मत

वहीं किसी भी महीने की 1, 3, 10, 19, 21 और 30 तारीख में जन्मी महिलाएं किस्मत की धनी होती हैं. ये अपने बल पर जीवन में अपार धन संपत्ति कमाती हैं. ये अपने बल पर बिजनेस करती हैं. इसके अलावा कुछ ही समय में ये उसे बहुत ऊंचाई पर ले जाती हैं. ससुराल पक्ष के लिए इन तारीखों में जन्मीं लड़कियां बेहद लकी साबित होती हैं. इन्हें पति से लेकर घरवालों को भरपूर प्यार मिलता है. इन्हें हर कदम पर इनका साथ मिलता है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement