धर्म
Numerology Predictions: अंक ज्योतिष के मुताबिक, व्यक्ति की जन्म तारीख से उसके बारे में काफी कुछ जान सकते हैं. आज हम आपको ऐसे मूलांक के बारे में बताएंगे जो लोग प्यार में अनलकी साबित होते हैं.
Mulank 5 Numerology: मूलांक 5 के लोगों के लिए लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं होती है. इन्हें अक्सर प्यार में धोखा मिलता है और यह प्यार के लिए तरसते हैं. बता दें कि, जिनका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को हुआ हो तो उसका मूलांक 5 होता है. इन लोगों के ऊपर बुध देव की कृपा होती है. इनके स्वामी ग्रह बुध देव हैं. यह बुद्धि, तर्क, मित्र, वाणी और एकाग्रता के कारक हैं. बुध देव की कृपा से मूलांक 5 के लोग बुद्धिमान और साहसी होते हैं.
जिनका जन्म 5, 14 और 23 तारीख को हुआ हो उन लोगों को लव लाइफ में काफी संघर्ष करना पड़ता है. सच्चे प्यार के लिए इन्हें इंतजार करना पड़ता है. इन लोगों के संबंधों में स्थिरता नहीं होती है रिश्ते जल्दी-जल्दी टूट जाते हैं. हालांकि, शादी के बाद इन लोगों का वैवाहिक जीवन अच्छा व्यतीत होता है.
5 मूलांक वालों का स्वभाव अच्छा होता है यह लोग अपने अच्छे स्वभाव से जल्दी दोस्त बना लेते हैं. इन लोगों का स्वभाव मिलनसार होता है. यह लोग काफी इमोशनल और मीठा बोलने वाले होते हैं. किसी को भी अपनी ओर जल्दी से आकर्षित कर लेते हैं. इसके साथ ही इन लोगों में कई खासियत होती है.
जिनका मूलांक 5 होता है यह लोग मेहनत और बुद्धि के बल पर लाइफ में खूब धन कमाते हैं. जीवन में इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहती हैं. यह लोग चुनौतियों से नहीं डरते और अपनी समझदारी से जीवन के सभी समस्याओं को पार पा लेते हैं.
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.