धर्म
Numerology Prediction: अंक ज्योतिष में जन्म तारीख के अंको के जोड़ को मूलाकं कहते हैं. किसी व्यक्ति के मूलाकं से उसके बारे में काफी कुछ जान सकते हैं. आज आपको मूलांक 4 के लोगों के बारे में बताएंगे.
Mulank 4 Personality: मूलांक के जरिए व्यक्ति और उसके बारे में काफी कुछ जान सकते हैं. जन्म तिथि के अंको को जोड़कर आसानी से मूलांक ज्ञात कर सकते हैं. अगर किसी का जन्म 17 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 1+7 यानी 8 होगा. आज हम आपको मूलांक 4 के बारे में बताने वाले हैं जिनका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 23 और 31 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 4 होता है. मूलांक 4 के स्वामी ग्रह राहु होते हैं. आइये आपको मूलांक 4 के लोगों की खासियत जानते हैं.
मूलांक 4 के स्वामी राहु देव हैं. यह लोग साहसी, चतुर और दृढ़ निश्चयी होते हैं. यह लोग जिद्दी और विद्रोही भी होते हैं. लेकिन यह लोग बहुत ही वफादार होते हैं. यह वफादार होने के साथ ही मेहनती भी होते हैं. इन लोगों की लव लाइफ खास अच्छी नहीं होती है. इनकी लव लाइफ लंबी नहीं चल पाती है. इन लोगों का वैवाहिक जीवन भी ज्यादा सुखी नहीं होता है. इन्हें प्यार के मामलों में अक्सर परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
- इन लोगों को धन, संपत्ति, सामाजिक ताकत का विशेष महत्व मिलता है. इनके विचार और लोगों से हटकर होते हैं
- यह अपने आप को किसी भी माहौल या परिस्थिति में आसानी से ढाल लेते हैं.
- इन लोगों की कल्पनाशक्ति कमाल की होती है. यह लोग कीमती चीजें, महत्वपूर्ण पद और सम्मान अपनी क्षमता के दम पर हासिल करते हैं.
- मूलांक 4 वाले लोग नए-नए प्रयोग करने की हिम्मत रखते हैं. यह लोग रिस्क लेने से डरते नहीं हैं.
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.