Advertisement

Nirjala Ekadashi 2023: आज है निर्जला एकादशी व्रत, इन बातों का रखें ध्यान, जानें क्या करें, क्या नहीं

Nirjala Ekadashi 2023: ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि को निर्जला एकादशी मनाई जाती है. इस दिन व्रत करने का विशेष महत्व होत है.

Latest News
Nirjala Ekadashi 2023: आज है निर्जला एकादशी व्रत, इन बातों का रखें ध्यान, जानें क्या करें, क्या नहीं

Nirjala Ekadashi 2023

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह की एकादशी तिथि को एकादशी का व्रत (Ekadashi Vrat 2023) रखा जाता है. एकादशी व्रत (Ekadashi Vrat 2023) कृष्ण और शुक्ल पक्ष दोनों ही तिथियों पर होता है. साल में कुल 12 महीनों में 24 एकादशी व्रत (Ekadashi Vrat 2023) होते हैं. सभी एकादशी का अपना-अपना विशेष महत्व होता है. इन सभी में से ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष एकादशी (Nirjala Ekadashi 2023) को निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi 2023) के रूप में मनाया जाता है. यह एकादशी बाकि सभी में से बहुत ही खास मानी जाती है. तो चलिए आपको निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi 2023) तिथि, मुहूर्त व इस दिन किन कामों को करने से बचना चाहिए इस बारे में बताते हैं.

निर्जला एकादशी तिथि (Nirjala Ekadashi 2023 Date)
ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष को निर्जला एकादशी तिथि मनाई जाती है. इस साल एकादशी तिथि के शुरुआत 30 मई को दोपहर 1 बजकर 7 मिनट पर हो रही है. जिसका समापन 31 मई को दोपहर को 1 बजकर 45 मिनट पर होगा. उदय तिथि को महत्व देते हुए निर्जला एकादशी 31 मई 2023 को मनाई जाएगी.

यह भी पढ़ें - कुंडली में ऐसे योग के कारण व्यक्ति बन जाता है संन्यासी, जानें कौन से ग्रह करते हैं प्रभावित

निर्जला एकादशी पर क्या करें क्या न करें
- निर्जला एकादशी के एक दिन पूर्व से ही मांस, मदिरा व तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए. साथ ही व्रत के बाद पारण करने के बाद ही सात्विक भोजन करना चाहिए.
- निर्जला एकादशी के व्रत के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए. इस दिन दान-पुण्य का भी विशेष महत्व होता है. इस दिन जल का कलश दान करने व प्यासे को पानी पिलाने से भी पुण्य मिलता है.
- आपको निर्जला एकादशी पर पशु-पक्षियों को दाना और पानी अवश्य डालना चाहिए. ऐसा करने से शुभ फल मिलते हैं. 
- निर्जला एकादशी के दिन भूलकर भी चावल का सेवन नहीं करना चाहिए. इस दिन चावल के साथ-साथ बैंगन, गाजर, शलजम खाना भी वर्जित होता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement