धर्म
सभी एकादशी की तरह ज्येष्ठ की निर्जला एकादशी भगवान विष्णु की पूजा अर्चना और व्रत के लिए समर्पित होती है, लेकिन इस दिन किया गया व्रत और दान 100 पुण्यों से भी ज्यादा होता है.
हिंदू धर्म में निर्जला एकादशी का बड़ा महत्व है. यह साल भर की 24 एकादशी में सबसे विशेष और बड़ी मानी जाती है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना, व्रत और दान करने मात्र से व्यक्ति को पुण्य कर्मों की प्राप्ति होती है. मुक्ति के द्वार खुलते हैं. इस बार निर्जला एकादशी 6 जून 2025 यानी आज है. सभी एकादशी की तरह ज्येष्ठ की निर्जला एकादशी भगवान विष्णु की पूजा अर्चना और व्रत के लिए समर्पित होती है, लेकिन निर्जला एकादशी साल में पड़ने वाली सभी एकादशी में सबसे अधिक कठिन, महत्वपूर्ण और फलदायक है.
निर्जला एकादशी व्रत बिना अन्न और जल के रखा जाता है. इसके साथ ही इस दिन किया जाने वाला दान महादान माना जाता है. दान का विशेष महत्व होता है, जो लोग निर्जला एकादशी व्रत को नियम और श्रद्धा के साथ सफलतापूर्वक कर लेते हैं, उन्हें मानसिक और आध्यात्मिक बल मिलता है. भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है. वहीं अगर आप व्रत नहीं कर पा रहे हैं तो इस दिन दान करके ही भी पुण्य फलों की प्राप्ति कर सकते हैं.
अगर आप निर्जला एकादशी पर दान करने का सोच रहे हैं तो यह बेहद शुभ है. वहीं इस दिन राशि अनुसार चीजों का दान करना और भी फलदायक होता है. ज्योतिष की मानें तो राशि अनुसार दान करने से पुण्य और भी ज्यादा बढ़ जाता है. आइए जानते हैं निर्जला एकादशी पर राशि अनुसार व्यक्ति को किन किन चीजों का दान करना चाहिए...
निर्जला एकादशी पर मेष और वृषभ राशि के जातकों यानी लोगों को लाल फलों का दान करना चाहिए. इनमें मेष वालों को लाल फल, मसूर की दाल, गुड़ और तांबे का पात्र करना शुभदायक होगा. वहीं वृषभ राशि के लोगों को इस दिन दूध, दही, मिश्री, सफेद वस्त्र और चावल का दान करना चाहिए.
निर्जला एकादशी पर मिथुन राशि के जातकों को मौसमी फल, तुलसी का पौधा और हरी सब्जियों का दान करना शुभ होगा. वहीं कर्क राशि के लोगों को सफेद चंदन, खीर समेत सफेद चीजों चीजों का दान करना फलदायक. वहीं सिंह राशि के जातकों को गेहूं और गुड़ का दान करने से मनवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है.
कन्या राशि वालों को तुलसी का पौधा, सुहागिनों को हरी चूड़ियां और गरीब जरूरतमंदों को हरे रंग के वस्त्र दान करने चाहिए. वहीं तुला राशि वालों को दूध, चीनी, वस्त्र आदि का दान करना शुभ रहेगा. वृश्चिक राशि के लोगों को गुड़, अनार और लाल वस्त्र दान करना शुभ बेहद फलदायक साबित होगा.
निर्जला एकादशी पर धनु राशि वालों को पीले वस्त्र, चने की दाल और पीले फलों का दान करना शुभ होगा. वहीं मकर राशि वालों को काले आज के दिन सरसों का तेल और गुड़ का दान करना चाहिए. कुंभ राशि के जातकों को जरूरतमंदों को नीले या काले रंग के कपड़े, काला चना, ऊड़द की दाल दान करनी चाहिए. आखिरी 12वीं राशि मीन के लोगों को पीले फल, चंदन, केसर और हल्दी का दान करना बेहद शुभ होगा.
Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से