Advertisement

Shani Upay:2024 की शुरुआत के साथ ही पास रख लें ये 5 चीज, शनि की ढैय्या से लेकर साढ़ेसाती के प्रकोप से मिल जाएगा छुटकारा

उस व्यक्ति को रंक से राजा बनने में देर नहीं लगती. जीवन की सभी समस्याएं अपने आप समाप्त हो जाती है. इसके साथ ही शनिदेव जिस पर नाराज हो जाते हैं.

Latest News
Shani Upay:2024 की शुरुआत के साथ ही पास रख लें ये 5 चीज, शनि की ढैय्या से लेकर साढ़ेसाती के प्रकोप से मिल जाएगा छुटकारा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिदी: नौ ग्रहों में शनि सबसे बल शाली ग्रहों में से एक हैं. शनि देव कर्म के अनुसार फल देते हैं. इन्हें न्याय का देवता भी कहा जाता है. ​शनि देव की कृपा जिस भी व्यक्ति पर हो जाती है. उस व्यक्ति को रंक से राजा बनने में देर नहीं लगती. जीवन की सभी समस्याएं अपने आप समाप्त हो जाती है. इसके साथ ही शनिदेव जिस पर नाराज हो जाते हैं. उसका जीवन कठिनाइयों से भर जाता है. अब साल 2023 की अंत और 2024 की शुरुआत के साथ ग्रह भी राशि परिवर्तन कर रहे हैं. शनि के राशि परिवर्तन करने से कई राशियों को लाभ तो कुछ लोगों के लिए कठिन समय की शुरुआत भी होगी.

2024 में शनिदेव कुंभ राशि में प्रवेश करने के बाद वक्री हो गए हैं. 2023 के नवंबर माह में शनि मार्गी हुए थे. जिसका अच्छा और बुरा दोनों ही प्रभाव अलग अलग राशियों पर देखने को मिला है.ऐसी स्थिति में अगर आप भी शनि की साढ़े साती या ढैय्या या उनके नाराजगी का दंश झेल रहे हैं तो परेशान न हो. इन 5 चीजों को अपने पास रख लें. 2024 की शुरुआत से ही इन चीजों को पास रखने से शनि की ढैय्या या फिर साढ़े साती का असर भी खत्म हो जाएगा. यह चीजें शनि की कृपा दिलाती है. जिससे व्यक्ति का भाग्य चमक जाता है. आइए जानते हैं साल की शुरुआत के साथ ही शनि से बचने के लिए किन चीजों को अपने पास रखें.

नीलम

शनि देव की कृपा पाना चाहते हैं तो नीलम रत्न को धारण कर सकते हैं. नीलम शनि देव का सबसे प्रिय रत्न है. इसका रत्न का असर बहुत तेजी से दिखाई देता है. यह ठीक शनि देव की क्रोध और कृपा की तरह काम करता है. नीलम रत्न जिसपर भी सही असर करता है. उसे रातों रात राजा बना देता है. वहीं यह नुकसान भी ऐसा ही करता है. यही वजह है कि नीलम को धारण करने से पूर्व किसी योग्य ज्योतिष की सलाह जरूर लें. अगर आपको ज्योतिष से इस रत्न को धारण करने की सलाह मिलती है. तो इससे आपको शनि की कृपा प्राप्त होना तय है. इस रत्न को धारण करने के साथ ही ॐ शम शनिश्चरा नमः का जाप करना भी बेहद लाभदायक है. इससे आपको शनि की साढ़ेसती और ढैय्या से भी जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा.

शनि यंत्र 

अगर आप शनि की साढ़े साती या ढैय्या का प्रकोप झेल रहे हैं. जीवन में सब कुछ अस्त व्यस्त है तो घर में शनि देव का यंत्र स्थापित कर लें. इससे शनि देव की कृपा होगी. शनि की साढ़े साती से लेकर ढैय्या का प्रकोप खत्म हो जाएगा. घर में विधि पूर्वक संकल्प लेने शनिदेव जल्द ही प्रसन्न होंगे और जीवन में आ रही सभी परेशानियों को खत्म कर देंगे. 

शमी के पौधे की जड़ 

शमी का पेड़ शनि दोषों से मुक्ति दिलाता है. वहीं अगर आप शनि देव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इसके लिए एक छोटा सा उपाय कर सकते हैं. इसके लिए या तो घर में शमी को पौधा लें. अगर ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो शमी के पौधे की जड़ को काले या नीले कपड़े में बांधकर शनिवार के दिन सुबह अपने हाथ में बांध लें. ऐसा करने से 2024 में भी शनि देव आप  पर कृपा करेंगे. 

सात मुखी रूद्राक्ष

अगर आप शनि के प्रकोप से परेशान हैं तो सात मुखी रूद्राक्ष धारण कर लें. रूद्राक्ष के धारण करते ही शनि का प्रकोप खत्म हो जाएगा. माहलक्ष्मी का कृपा प्राप्त होगी. इसकी घर में रखकर पूजा भी कर सकते हैं. इससे शनि देव और मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगे. सभी समस्या और बाधाओं को दूर करने के साथ ही धन और वैभव का आशीर्वाद देंगे. शनि की पीड़ा से मुक्ति मिल जाएगी. 

लोहे का छल्ला
शनि देव की सबसे प्रिय धातुओं में से एक लोहा भी है. अगर आप शनि की दशा झेल रहे हैं तो शनि के दिन लोहे का छल्ला मध्यमा ऊंगली में धारण कर लें. इससे शनि देव के दुष्प्रभाव नहीं दिखेंगे. इसे पहनने मात्र से ही शनि की पीड़ा से निजात मिल जाएगी. अगर यदि आप लोहे का छल्ला हाथों में धारण करना चाहते हैं। तो इसे शनिवार के दिन धारण कर सकते हैं.  

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement