Advertisement

Kainchi Dham Mela 2025: 15 जून को है कैंची धाम का स्थापना दिवस, दर्शन के लिए उमड़ेगी भीड़, लगेगा भव्य मेला

Baba Neem Karoli:

Latest News
Kainchi Dham Mela 2025: 15 जून को है कैंची धाम का स्थापना दिवस, दर्शन के लिए उमड़ेगी भीड़, लगेगा भव्य मेला

Kainchi Dham

Add DNA as a Preferred Source

Kainchi Dham Ashram: कैंची धाम का स्थापना दिवस हर साल 15 जून को मनाया जाता है. उत्तराखंड नैनीताल में स्थित कैंची धाम आश्रम की स्थापना 1964 में 15 जून को हुई थी. कैंची धाम आश्रम बाबा नीम करौली के लिए प्रसिद्ध है. कैंची धाम वाले बाबा नीम करौली के दर्शन के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचते हैं. इस साल 15 जून दिन रविवार को यहां पर भव्य मेले का आयोजन होगा. मेले के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं.

कैंची धाम स्थापना दिवस को लेकर तैयारियां

कैंची धाम स्थापना दिवस पर यहां बहुत ही भीड़ उमड़ने की उम्मीद है. ऐसे में जाम से बचने को लेकर फुलप्रूफ प्‍लान बनाया गया है. कैंची धाम स्थापना दिवस के मौके पर हल्द्वानी से भीमताल और भवाली मार्ग पर जाम की परेशानी हो सकती है. ऐसे में आरटीओ प्रवर्तन डा. गुरदेव सिंह और रोडवेज अधिकारी, केमू प्रबंधन ने बैठक वार्ता की है.

कौन हैं नीम करौली बाबा?

नीम करौली बाबा 20वीं सदी के महान संतों में से एक हैं. कई ऐसी कहानियां हैं जिसमें उनकी दिव्य शक्तियों के बारे में पता चलता है. वह हनुमान जी के भक्त थे. उनका जन्म उत्तर प्रदेश के अकबरपुर में वर्ष 1900 के करीब हुआ था. बाबा के भक्त उन्हें हनुमान जी का अवतार मानते हैं. उनका विवाह 11 वर्ष की आयु में हो गया जिसके बाद उन्होंने साधु बनने के लिए घर छोड़ दिया. बाद में वह पिता के बोलने पर गृहस्थ जीवन में लौटे  आए थे. खबरों के मुताबिक, उनके दो बेटे और एक बेटी भी हैं. लेकिन साल 1958 में उन्होंने घर त्यागकर संन्यासी का जीवन अपनाया.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement