धर्म
Children born in Navratri: बच्चे के जन्म के समय ग्रह-नक्षत्र और दिन और वार का उसकी किस्मत से खास कनेक्शन होता है.
डीएनए हिंदीः नवरात्रि में जन्म लेने वाले बच्चों पर भी देवी शक्ति का प्रभाव होता है. नवरात्रि में कन्या का जन्म कई मायने में बहुत शुभकारी माना गया है, लेकिन क्या लड़कों का जन्म नवरात्रि में कन्या से कम भाग्यशाली होता है? अगर आपके मन में भी ऐसे सवाल हैं तो आपके लिए ये खबर बहुत सी जानकारी देने वाली है.
मान्यता है कि बच्चे का जन्म किसी भी मास, पक्ष में हो वह शुभ ही होता है, लेकिन उसके जन्म के समय ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति बहुत मायने रखती है. अगर शुभ ग्रह में बच्चे का जन्म हो तो बच्चा भाग्यशाली होता है और कमजोर या खराब ग्रह की युति में जातक का जन्म होता है तो उसकी कुंडली में जन्मजात दोष होते हैं. तो चलिए जानें कि नवरात्रि में जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य कैसा होता है और कन्या के लिए क्या ये विशेष शुभफल देने वाला होता है.
यह भी पढ़ेंः Navratri : नवरात्रि में कन्या पूजन की ये है संपूर्ण विधि, विशेष फल के लिए करें ऐसे कुमारी पूजा
कन्याओं पर होती है विशेष कृपा
नवरात्रि के नौ दिन देवी दुर्गा की शक्तियां हर जन्म लेने वाले बच्चों में समाहित होती हैं अैर विशेषकर कन्याओं के जन्म पर देवी शक्ति का प्रभाव अधिक होता है. लेकिन बता दें कि नवरात्रि में जन्में लड़कों पर बाबा काल भैरव और देवी दुर्गा दोनों का आर्शीवाद होता है. इसलिए कन्या या बालक, दोनों ही नवरात्रि में जन्म लेते हैं तो उनपर देव आशीवार्द होता है.
परिवार के लिए भी शुभ होते हैं नवरात्रि में जन्मे बच्चे
नवरात्रि में किसी बच्चे का जन्म होना बेहद ही शुभ माना जाता है और कहते हैं वह बच्चा भाग्यशाली किस्मत लेकर आता है. नवरात्रि में जन्मे बच्चे केवल अपने लिए ही नहीं बल्कि परिवार के लिए भी शुभ होते हैं. मान्यता है कि इन बच्चों पर मां दुर्गा का विशेष आशीर्वाद होता है और ऐसे बच्चे जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं.
यह भी पढ़ेंः Pitru Paksha Born: पितृपक्ष में जन्में बच्चे कैसे होते हैं? भाग्य से लेकर परिवार तक पर क्या पड़ता है प्रभाव
बुद्धि के धनी होते हैं
मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि में जन्मे बच्चे बुद्धि के धनी होते हैं और बड़े होकर बुद्धिशाली बनते हैं. इन पर मां भगवती की कृपा होती है और इसलिए जीवन के हर क्षेत्र में यह सफलता हासिल करते हैं. साथ ही यह बच्चे धार्मिक प्रवृति के होते हैं.
अचानक होता है भाग्योदय
इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आई हैं, जिसे बेहद ही शुभ माना गया है और इस 9 दिन में जन्मे बच्चों का भाग्योदय जीवनकाल में होता रहता है. ऐसे बच्चे अपने जीवन में कम संघर्ष करते हैं और परिवार का मान-सम्मान बढ़ाते हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.