Advertisement

Navgrah Shanti: नवग्रह शांति के लिए शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, महादेव की कृपा से सभी ग्रह दोषों से मिलेगी मुक्ति

Navgrah Shant Karne Ke Upay: शिवलिंग पर दिनों के अनुसार चीजों को अर्पित कर भोलेनाथ की कृपा से आप नवग्रह शांत कर सकते हैं.

Latest News
Navgrah Shanti: नवग्रह शांति के लिए शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, महादेव की कृपा से सभी ग्रह दोषों से मिलेगी मुक्ति

Navgrah Shant Karne Ke Upay

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति के लिए ग्रहों स्थिति का अनुकूल होना बहुत ही जरूरी होता है. कुंडली में ग्रहों के अनुकूल होने पर जीवन में हमेशा तरक्की होती है. आपको ग्रहों (Navgrah Shanti) की वजह से जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो नवग्रहों को शांत करने के उपाय (Navgrah Shanti Upay) कर लाभ पा सकते हैं. नवग्रहों से विवाह, करियर और स्वास्थ्य प्रभावित होता है. अब सावन का महीना (Sawan Month 2023) आने वाला है. 4 जुलाई 2023 से सावन की शुरुआत हो रही है. सावन (Sawan Month 2023) में आप शिवलिंग पर दिनों के अनुसार चीजों को अर्पित कर भोलेनाथ को प्रसन्न कर सकते हैं. भोलेनाथ को प्रसन्न कर आप नवग्रह शांत कर सकते हैं. तो चलिए आपको इन उपायों (Navgrah Shanti Upay) के बारे में बताते हैं.

नवग्रह शांति के लिए शिवलिंग पर किस दिन क्या चढ़ाएं (Navgrah Shant Karne Ke Upay)
सोमवार - सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित माना जाता है. इस दिन शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है. दूध चढ़ाने से भगवान शिव भी प्रसन्न होते हैं.
मंगलवार - जातक को अपने सभी कार्यों को सिद्ध करने के लिए मंगलवार के दिन शिवलिंग पर शहद चढ़ाना चाहिए.
बुधवार - भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाना बहुत ही शुभ होता है. बुधवार के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं.

 

Kashtbhanjan Hanuman दिलाएंगे शनि दोषों से मुक्ति, दर्शन मात्र से दूर होंगी सभी समस्याएं

गुरुवार - भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए गुरुवार के दिन शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाना चाहिए. ऐसा करने से जातक को लाभ मिलते है और ग्रहों दोष भी दूर होते हैं.
शुक्रवार - आप धन-धान्य की प्राप्ति के लिए कुंडली में शुक्र को मजबूत करना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन शिवलिंग पर गुलाब जल और चंदन का पानी अर्पित करना चाहिए.
शनिवार - शनिवार के दिन शिवलिंग पर काले तिल और काली उड़द चढ़ानी चाहिए. ऐसा करने से व्यक्ति के ऊपर से शनि के अशुभ प्रभाव कम हो जाते हैं.
रविवार - रविवार के दिन शिवलिंग पर जल में अक्षत मिलकार चढ़ाने से सूर्य मजबूत होता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement