Advertisement

Narasimha Jayanti 2023: आज है नरसिंह जयंती, कष्टों से मुक्ति के लिए इस विधि से करें पूजा, जानें शुभ-मुहूर्त से लेकर पारण समय तक

Narasimha Jayanti 2023: भगवान विष्णु ने नरसिंह का अवतार अपने भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए लिया था. भगवान नरसिंह खम्बे से गोधूली वेला के समय प्रकट हुए थे.

Latest News
Narasimha Jayanti 2023: आज है नरसिंह जयंती, कष्टों से मुक्ति के लिए इस विधि से करें पूजा, जानें शुभ-मुहूर्त से लेकर पारण समय तक

Narasimha Jayanti 2023

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः वैशाख माह की शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि को भगवान नरसिंह की जयंती (Narasimha Jayanti 2023) के रूप में मनाया जाता है. नरसिंह भगवान (Narasimha Bhagwan) की भगवान विष्णु के पांचवे अवतार के रूप में पूजा की जाती है. भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) ने नरसिंह का अवतार अपने भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए लिया था. भगवान नरसिंह खम्बे से गोधूली वेला के समय प्रकट हुए थे. नरसिंह भगवान (Narasimha Jayanti 2023) ने अवतार लेकर राजा हिरण्यश्यप नाम के राक्षस का वध किया था. नरसिंह भगवान की पूजा से भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं. चलिए इस साल नरसिंह जयंती (Narasimha Jayanti 2023) की तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में जानते हैं.

नरसिंह जयंती 2023 तारीख (Narasimha Jayanti 2023 Date)
नरसिंह जयंती वैशाख माह की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है. इस साल यह तिथि 3 मई 2023 को रात 11ः49 बजे शुरु हो रही है जिसका समापन 4 मई 2023 को सुबह 11ः44 पर होगा. ऐसे में उदय तिथि को महत्व देते हुए नरसिंह जयंती 4 मई को मनाई जाएगी.

यह भी पढ़ें - Guru Grah Upay: कुंडली में कमजोर गुरु होने से जीवन में आता है आर्थिक संकट, इन उपायों से कर सकते हैं मजबूत

नरसिंह जयंती 2023 शुभ मुहूर्त (Narasimha Jayanti 2023 Shubh Muhurat)
नरसिंह जयंती पर पूजा का शुभ मुहूर्त 4 मई की शाम को 04ः18 से शाम को 06ः58 तक रहेगा. व्रत का पारण समय अगले दिन 5 मई को सुबह 05ः38 पर होगा. इस दिन नरसिंह जयंती पर रवि योग बन रहा है. यह योग सुबह 05ः38 से रात को 09ः35 तक रहेगा.

नरसिंह जयंती 2023 पूजा विधि (Narasimha Jayanti 2023 Puja Vidhi)
- नरसिंह जयंती पर सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि कर स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें. इसके बाद मां लक्ष्मी और भगवान नरसिंह का ध्यान करते हुए व्रत करने का संकल्प लें.
- नरसिंह भगवान की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा करें. भगवान नरसिंह को लाल कपड़े में लपेटकर नारियल अर्पित करें. इससे आपको लाभ मिलेगा.
- नरसिंह भगवान को मिठाई, फल, केसर, फूल और कुमकुम आदि अर्पित करें. "नृम नृम नृम नर सिंहाय नमः" नाम की माला का जाप करें.

यह भी पढ़ें - Badrinath Kedarnath धाम में Paytm QR Code से डिजिटल दान को लेकर हुआ हंगामा, मंदिर समिति की ओर से बयान जारी कर दी गई सफाई

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement