धर्म
Offering Milk to Snakes: नाग पंचमी के दिन भक्त नाग देवताओं की पूजा करते हैं और दूध चढ़ाते हैं, नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष दूर होता है.
Nag Panchami 2025: नाग पंचमी का पर्व सावन महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. यह दिन नाग देवता की पूजा-अर्चना के लिए खास होता है. इस दिन भक्त नाग देवता की पूजा करते हैं और दूध चढ़ाते हैं. इस साल नाग पंचमी किस दिन पड़ रही है और सांपों को दूध क्यों चढ़ाया जाता है चलिए इस बारे में आपको बताते हैं.
सावन महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि इस साल जुलाई महीने में है. पंचमी तिथि की शुरुआत 28 जुलाई की रात्रि 11:24 बजे होगी जिसका समापन 30 जुलाई प्रात 12:46 बजे होगा. उदया तिथि के मुताबिक, नाग पंचमी 29 जुलाई, मंगलवार को मनाई जाएगी.
कलियुग में यहां होते हैं हनुमान जी के साक्षात दर्शन, इस पर्वत पर है बजरंगबली का बसेरा
हिंदू धर्म में नाग को पूजनीय माना गया है. भविष्य पुराण के ब्रह्मा पर्व में नाग पंचमी के बारे में वर्णन मिलता है. एक बार सुमंतु मुनि ने राजा शतानीक को नाग पंचमी व्रत की महिमा बताई थी. सावन महीने में शुक्ल पक्ष पंचमी को नागलोक में विशेष उत्सव मनाया जाता है. ऐसी मान्यता है कि, नाग पंचमी के दिन जो व्यक्ति नागों को गाय के दूध से स्नान कराता है इसे नाग देव भय मुक्त करते हैं और काल सर्प दोष से छुटकारा मिलता है.
नाग देवता की पूजा करने से काल सर्प दोष से मुक्ति मिलती है. नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा से आर्थिक तंगी भी दूर होती है. नाग भगवान शिव के गण है ऐसे में भगवान शिव का आशीर्वाद भी मिलता है. नाग पंचमी के दिन आपको नाग देवता की मूर्ति को दूध, फूल और भोजन अर्पित करना चाहिए.
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.