Advertisement

Mokshada Ekadashi 2023: मोक्षदा एकादशी पर इस विधि से करें पूजा और व्रत, विष्णु भगवान की कृपा से कष्टों से मिलेगी मुक्ति

मोक्षदा एकादशी हिंदू पौराणिक कथाओं में बहुत महत्व रखती है. इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है. मोक्ष की प्राप्ति के साथ ही जन्म और मृत्यु के चक्र से मुक्त हो जाते हैं.

Latest News
Mokshada Ekadashi 2023: मोक्षदा एकादशी पर इस विधि से करें पूजा और व्रत, विष्णु भगवान की कृपा से कष्टों से मिलेगी मुक्ति
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मोक्षदा एकादशी 2023 मोक्षदा एकादशी एक शुभ हिंदू त्योहार है जिसे बहुत भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाता है. यह मार्गशीर्ष महीने में बढ़ते चंद्रमा के ग्यारहवें दिन पड़ता है. इस बार मोक्षदा एकादशी 22 दिसंबर 2023 को मनाई जाएगी. मोक्षदा एकादशी हिंदू पौराणिक कथाओं में बहुत महत्व रखती है. इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है. मोक्ष की प्राप्ति के साथ ही जन्म और मृत्यु के चक्र से मुक्त हो जाते हैं.   

दरअसल मोक्षदा शब्द संस्कृत के मोक्ष शब्द से मिलकर बना है, जिसका अर्थ है मुक्ति और दा का अर्थ है देने वाला. इसलिए, मोक्षदा एकादशी को वह दिन माना जाता है जब निर्धारित अनुष्ठानों का निष्ठापूर्वक पालन करके मुक्ति प्राप्त की जा सकती है. मोक्षदा एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करके उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं. इससे मोक्ष मिलता है. इस दिनण् व्रत और पूजा करने से भगवान प्रसन्न होते हैं. साथ ही सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं. 

मोक्षदा एकादशी पूजा विधि

इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें. इसके बाद ​मंदिर या फिर घर पर ही भगवान विष्णु की पूजा करें. इस दिन व्रत किया जाता है. इसमें सिर्फ फल और दूध का सेवन कर सकते हैं. इसके बाद अगले दिन पूजा-अर्चना और अनुष्ठान करने के बाद व्रत खोल सकते हैं. इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं. सभी मनोकामनाओं को पूर्ण कर कष्टों से मुक्ति दिलाते है. व्यक्ति के जीवन में सुख और समृद्धि का वास होता है. 

मोक्षदा एकादशी का महत्व

मोक्षदा एकादशी पर भगवान की पूजा के साथ ही भजन और कीतर्न करने का फल प्राप्त होता है. हिंदुओं के लिए बहुत आध्यात्मिक महत्व रखता है. यह आत्मनिरीक्षण, भक्ति और जन्म और मृत्यु के चक्र से मुक्ति दिलाता है. अनुष्ठान करके भगवान भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है. साथ ही भक्तों को मोक्ष की प्राप्ती होती है. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement