Advertisement

Mohini Ekadashi Daan: मोहिनी एकादशी पर जरूर दान करें ये चीजें, भगवान विष्णु की कृपा प्राप्ति के साथ होगा लाभ

मोहिनी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है. इस एकादशी पर भगवान विष्णु का व्रत करने का विधान है. इससे भगवान की कृपा प्राप्ति के साथ ही व्यक्ति को सांसारिक मोह बंधनों से मुक्ति मिलती है.

Latest News
Mohini Ekadashi Daan: मोहिनी एकादशी पर जरूर दान करें ये चीजें, भगवान विष्णु की कृपा प्राप्ति के साथ होगा लाभ
Add DNA as a Preferred Source

हिंदू धर्म में सभी तिथियों एकादशी तिथि का बड़ा महत्व है. हर महीने में दो एकादशी आती है, लेकिन इनके नाम से लेकर महत्व अलग और विशेष होता है. इन्हीं में से एक वैशाख माह के शुक्ल पक्ष में आने वाली मोहिनी एकादशी है. मोहिनी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है. इस एकादशी पर भगवान विष्णु का व्रत करने का विधान है. इससे भगवान की कृपा प्राप्ति के साथ ही व्यक्ति को सांसारिक मोह बंधनों से मुक्ति मिलती है. इससे जीवन में सफलता प्राप्ति होती है. मोहिनी एकादशी पर भगवान की पूजा अर्चना और व्रत के साथ ही दान करने से पुण्यों की प्राप्ति होती है. इनमें कुछ चीजों का दान बेहद महत्वपूर्ण होता है. आइए जानते हैं ​​कि मोहिनी एकादशी पर किन चीजों का दान करना चाहिए...

इस दिन है मोहिनी एकादशी का व्रत

इस साल मोहिनी एकादशी का व्रत 8 मई 2025 को रखा जाएगा. इस दिन कुछ चीजों का दान करने  से पुण्यों की प्राप्ति होगी. साथ ही जीवन में सुख समृद्धि आगमन होगा. आइए जानते हैं कि मोहिनी एकादशी के दिन क्या दान करना चाहिए...

मोहिनी एकादशी पर किन चीजों का दान करना चाहिए 

मोहिनी एकादशी पर व्यक्ति् को अन्न, जल, फल, पुस्तक से लेकर शर्बत और वस्त्रों का दान करना चाहिए. इन चीजों का दान व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि का आगमन करता है. भगवान ऐसे व्यक्ति की सभी इच्छाओं को पूर्ण करते हैं. 

गुड़ का दान 

मोहिनी एकादशी पर गुड़ का दान जरूर करना चाहिए. गुड़ का दान करने से व्यक्ति को जीवन में सुख सौभाग्य की प्राप्ति देता है. इसके साथ ही एकादशी के दिन किया गया गुड़ का दान दरिद्रता को दूर करने में लाभकारी माना जाता है.

कपड़ों का करें दान

मोहिनी एकादशी के दिन गरीब और बेसहारा लोगों को कपड़ों का दान करना बेहद शुभ और फलदायी होता है. मान्यता है कि इस दिन कपड़े दान करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है और घर में खुशहाली बनी रहती है.

अन्न का दान

मोहिनी एकादशी पर गरीबों को अन्न दान जरूर करना चाहिए. धार्मिक मान्यता है कि अन्न का दान करने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है. घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती .

पैसों का दान

मोहिनी एकादशी पर अपनी क्षमतानुसार किसी गरीब और जरूरतमंद को धन का दान जरूर करें. मान्यता है कि एकादशी के दिन धन का दान करने से आर्थिक संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है.

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है, जो लोक कथाओं और मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement