Advertisement

Mauni Amavasya 2025 Daan :आज मौनी अमावस्या पर जानें स्नान के बाद किन किन चीजों का करना चाहिए दान

मौनी अमावस्या आज यानी 29 जनवरी 2025 को है. यह महाकुंभ तीसरा अमृत स्नान है. इस बार मौनी अमावस्या पर सिद्धि योग और श्रवण नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है. 

Latest News
Mauni Amavasya 2025 Daan :आज मौनी अमावस्या पर जानें स्नान के बाद किन किन चीजों का करना चाहिए दान
Add DNA as a Preferred Source

Mauni Amavasya 2025 Daan: हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या का बड़ा महत्व है. यह बड़ी अमावस्याओं में से एक है. इसे माघ अमावस्या भी कहा जाता है. इस दिन पवित्र नदी में स्रान के बाद दान करने से पुण्यों की प्राप्ति होती है. व्यक्ति के सभी दुख और संकट दूर हो जाते हैं. घर में सुख समृद्धि का वास होता है. मान्यता है कि ऐसा करने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है. जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियों का आगमन होता है. इस बार मौनी अमावस्या आज यानी 29 जनवरी 2025 को है. यह महाकुंभ तीसरा अमृत स्नान है. इस बार मौनी अमावस्या पर सिद्धि योग और श्रवण नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है. इससे स्नान और दान का महत्व कहीं ज्यादा बढ़ गया है. 

ज्योतिष के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन स्नान के बाद दान करने का बड़ा महत्व होता है. हालांकि इसमें कुछ चीजों का दान पुण्य काफी फलदायी होता है. वहीं इस दिन कुछ चीजों को दान करने से बचना चाहिए. ऐसा करने से अशुभ फल प्राप्त होते हैं. आइए जानते हैं किन चीजों का दान करना चाहिए और किन चीजों का नहीं...

मौनी अमावस्या पर करें इन चीजों का दान

इस बार मौनी अमावस्या पर कई खास संयोज बन रहे हैं. इनमें दान करने से भगवान शिव के साथ ही पितर प्रसन्न होते हैं. पितरों तर्पण करने और जल देने से पितर दोष से मुक्ति मिलती है. भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है. पितृ अमावस्या के दिन चावल का दान जरूर करें. इससे सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही तिल के लड्डूओं का दान करना बेहद शुभ होता है. अमावस्या पर वस्त्र और कंबल का दान बेहद शुभ होता है. इसके अलावा गुड़ का दान करना भी बेहद शुभ होता है. ऐसा करने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है. पितृ प्रसन्न होते हैं. 

मौनी अमावस्या के दिन भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये काम

मौनी अमावस्या के दिन कुछ चीजों का दान भूलकर भी नहीं करने चाहिए. ऐसा करना अशुभ माना जाता है. इस दिन लोहे की चीजें, काले तिल, सरसों का तेल का या नमक दान करने से बचना चाहिए. ऐसा करना अशुभ माना जाता है. 
 

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement