Advertisement

Masik Janmashtami 2023: आज हैं मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, बाल गोपाल की पूजा से संतान प्राप्ति की इच्छा होगी पूरी, जानें शुभ मुहूर्त व पूजा विधि

Masik Janmashtami 2023: मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण जी की बाल रूप में पूजा की जाती है. मई महीने में मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत आने वाला है.

Latest News
Masik Janmashtami 2023: आज हैं मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, बाल गोपाल की पूजा से संतान प्राप्ति की इच्छा होगी पूरी, जानें शुभ मुहूर्त व पूजा विधि

प्रतीकात्मक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः हिंदू पंचांग के प्रत्येक माह की कृष्ण पक्ष अष्मटी तिथि को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी (Masik Janmashtami 2023) के रूप में मनाया जाता है. इस दिन का कृष्ण भगवान की पूजा के लिए विशेष महत्व होता है. मासिक कृष्ण जन्माष्टमी (Masik Janmashtami 2023) पर भगवान कृष्ण जी की बाल रूप में पूजा की जाती है. नियमित रूप से मासिक कृष्ण जन्माष्टमी (Masik Janmashtami 2023) का व्रत करने से संतान की प्राप्ति होती है. मई महीने में मासिक कृष्ण जन्माष्टमी (Masik Janmashtami 2023) का व्रत आने वाला है तो चलिए आपको सही तारीख, पूजा विधि व महत्व के बारे में बताते हैं.

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी 2023 डेट (Masik Janmashtami 2023 Date)
हिंदू पंचांग के तीसरे महीने ज्येष्ठ की शुरुआत हो चुकी है. ज्येष्ठ माह की कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि को मनाई जाने वाली मासिक कृष्ण जन्माष्टमी आने वाली है. ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि की शुरुआत 12 मई 2023 को सुबह 09ः06 पर हो रही है. जिसका अंत अगले दिन 13 मई 2023 को सुबह 06ः51 पर होगा. कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत 12 मई को रखा जाएगा. 

यह भी पढ़ें - शुक्र की महादशा में जातक को मिलती हैं राजाओं जैसी जिंदगी, 20 साल तक चलती हैं महादशा

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी 2023 महत्व (Masik Janmashtami 2023 Significance)
भगवान विष्णु के नौंवे अवतार कृष्ण जी का जन्म भाद्रपद कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि को ही हुआ था. कृष्ण जन्म के कारण ही इस तिथि को हर माह कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाते हैं. इस दिन पूजा और व्रत करने से सभी पापों का अंत होता है. संतान प्राप्ति के लिए इस व्रत का विशेष महत्व होता है.

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी 2023 पूजा विधि (Masik Janmashtami 2023 Puja Vidhi)
- ज्येष्ठ माह की कृष्ण जन्माष्टमी पर सुबह जल्दी उठकर स्नान कर चौकी पर भगवान कृष्ण और राधा की प्रतिमा स्थापित करें.
- भगवान के समक्ष धूप-बत्ती और दीया जलाएं और विधि-विधान से पूजा करें.
- बाल गोपाल को माखन-मिश्रि और मेवा का भोग लगाएं. ऐसा करने से भगवान की कृपा से आपको सुख-समृद्धि मिलेगी. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement