धर्म
West Bengal Mansa Devi Mandir: शनिवार की रात को मां मनसा देवी के नेत्र खुले हुए थे लेकिन रविवार की सुबह एक भक्त ने देखा की मां मनसा देवी के दोनों नेत्र बंद हैं.
डीएनए हिंदीः पश्चिम बंगाल में मौजूद प्राचीन मनसा देवी मंदिर, बीरभूम (Prachin Mansa Devi Mandir) एक चमत्कारी घटना के बाद चर्चा में है. दरअसल, मंदिर में मां मनसा देवी की मूर्ति की अचानक से आंखें बंद (Maa Mansa Devi Idol Closed Eyes) हो गईं. मंदिर में हुई इस चमत्कारी घटना के बाद यह खबर जब स्थानिय लोगों के बीच फैल गई तो लोग इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए उमड़ पड़े. शनिवार की रात को मां मनसा (Maa Mansa Devi) के नेत्र खुले हुए थे लेकिन रविवार की सुबह एक भक्त ने देखा की मां मनसा देवी के दोनों नेत्र बंद हैं. हालांकि बाद में मां मनसा देवी (Maa Mansa Devi) की मूर्ति के दोनों नेत्र खुल गए.
प्राचीन मनसा देवी मंदिर (Prachin Mansa Devi Mandir)
अद्भुत और चमत्कारिक घटना होने वाला यह मंदिर पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के दुबराजपुर के दंगलतला इलाके में है. बता दें कि यहां पर मंदिर में रोज ही भक्त मां के दर्शन और पूजा करने के लिए पहुंचते हैं. हालांकि की मंदिर में मां मनसा देवी की मूर्ति के आंख बंद होने की बात फैली तो मंदिर में देखते ही देखते भीड़ लग गई. हालांकि बाद में मां मनसा देवी की आंखें खुल गईं.
यह भी पढ़ें - Hindu Temple: इस मंदिर में जाने से कतराते हैं लोग, दूर से ही जोड़ लेते हैं हाथ, जानें क्या है मंदिर से जुड़ी मान्यता
कैसे खुली मां मनसा देवी की आंखें
मां मनसा देवी के मुंह पर जैसे ही पानी दिया वैसे ही आंखें खुल गईं. कई लोग इस घटना को चमत्कार बता रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इस दावे को गलत बता रहे हैं. दरअसल, कई लोगों का मानना है कि आंखें मूर्ति के रंग के कारण बंद हो गई थी. मूर्ति का रंग आंखों पर आ जाने की वजह से आंखें बंद हो गई थी. मूर्ति के चेहरे पर पानी देने से यह रंग बह गया और आंखें खुल गईं. बता दें कि, इस मंदिर में इससे पहले कभी-भी इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.