Advertisement

Mango Leaves Upay: आम के पत्ते के ये उपाय करते ही खत्म हो जाएगी धन की किल्लत, घर में आएगी सुख समृद्धि

अक्सर कुछ लोगों दिन रात कड़ी मेहनत करने के बाद भी पूर्ण फल नहीं मिल पाता है. लोग इसको लेकर परेशान रहते हैं. ऐसे कुछ उपाय बताएं गए हैं, जिन्हें करने से मां प्रसन्न होती हैं. 

Mango Leaves Upay: आम के पत्ते के ये उपाय करते ही खत्म हो जाएगी धन की किल्लत, घर में आएगी सुख समृद्धि
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: (Mango Leaves Jyotish Upay) आम का पेड़ मंगल का प्रतीक माना जाता है. यही वजह है कि पूजा पाठ से लेकर हवन सामग्री में आम की लकड़ियों और पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में कुछ उपाय भी बताये जाते हैं, जिन्हें करने से ही पुराने से पुरानी चल रही धन की किल्लत और कर्ज खत्म हो जाएगा. धन की देवी मां लक्ष्मी घर में सुख संपत्ति के भंडार भरेगी.

आम के पेड़ की लड़कियों से लेकर उसकी पत्तों का बहुत महत्व होता है. यह घर में नकारात्मकता को आने से रोकता है. आम के पत्तों को एक कलावे में बांधकर घर के दरवाजे पर लगाने से बाधा या समस्याओं का अंत हो जाता है. घर में सुख शांति का वास होता है. 

इन उपायों को करते ही दूर हो जाएंगी समस्याएं

Lucky Plants For Home: ये 6 चमत्कारिक पौधे घर में लगाते ही बदल जाएग किस्मत, नौकरी व व्यापार में खूब होगी तरक्की

जल और कलश

आम के पत्तों को कलश के जल में रखकर उसके उपर नारियल को चुनरी में लपेटकर रख दें. इसके बाद मां लक्ष्मी जी की पूजा करें. ऐसा करने से मां प्रसन्न होती हैं. घर में सुख संपत्ति देती हैं. 

धन धान्य में होगी बरकत

गणेश जी की मूर्ति के आसपास आम के पत्ते रख दें. साथ ही मंदिर को आम के पत्तों से सजा दें. ऐसा करने से घर में धन धान्य बना रहेगा .

Vastu Tips: अपराजिता का पौधा लगाने से मिलते हैं कई लाभ, जान लें इसे इसके वास्तु नियम और सही दिशा

सफलता के लिए

अगर कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है. तो शनिवार के दिन आम के पेड़ को प्रणाम करें. इसे सफलता में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी. इसे दिन दोगुनी सफलता मिलती जाएगी.

आम के पेड़ को चढ़ाएं जल

करियर से लेकर धन के आवक में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए आम के पेड़ को प्रणाम करें. इसके साथ पेड़ की जड़ में जल भी डालें. घर के आसपास आम का पेड़ न होने पर फल की भी इसी तरह से प्रणाम और जल दे सकते हैं. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement