Advertisement

Mangalwar Ke Upay: मंगलवार के दिन अपना लें ये आसान से उपाय, दूर हो जाएंगे जीवन के हर संकट और समस्या

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी कलियुग के सबसे प्रभावशाली देवताओं में से हैं. भगवान​ शिव के नौवें अवतार हनुमान जी की भक्ति करने से परेशानियां खत्म हो जाती है. 

Latest News
Mangalwar Ke Upay: मंगलवार के दिन अपना लें ये आसान से उपाय, दूर हो जाएंगे जीवन के हर संकट और समस्या
Add DNA as a Preferred Source

Mangalwar Ke Upay: मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है. यह दिन उनका प्रिय माना जाता है. इसी वजह से संकट मोचन हनुमान जी की विधि विधान से पूजा अर्चना करेन पर उनकी कृपा प्राप्त होती है. हनुमान जी भक्तों के संकटों को दूर कर जीवन में सुख और समृद्धि देते हैं. व्यक्ति के सभी रुके हुए काम बनने लगते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी कलियुग के सबसे प्रभावशाली देवताओं में से हैं. भगवान​ शिव के नौवें अवतार हनुमान जी की भक्ति करने से परेशानियां खत्म हो जाती है. अगर आप भी जीवन में सफलता, सुख-शांति और धन-वैभव चाहते हैं तो मंगलवार के दिन कुछ खास उपाय अपना सकते हैं. आइए जानते हैं मंगलवार के दिन कौन से उपाय करने चाहिए...

नौकरी पाना चाहते हैं तो अपनाएं ये उपाय

अगर आप सरकारी नौकरी या रोजगार पाना चाहते हैं. इसके लिए दिन रात मेहनत भी कर रहे हैं और नौकरी नहीं मिल रही है तो मंगलवार के दिन हनुमान जी को पान चढ़ाएं. इसके साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें. बजरंगबली से प्रार्थना करें. मान्यता है कि इससे हनुमान जी प्रसन्न होते हैं. उनकी कृपा से व्यक्ति को नौकरी में सफलता मिलती है. 

मंगल दोष दूर करने के उपाय

अगर आपकी कुंडली में मंगल दोष लगा है तो यह जीवन में रुकावटें पैदा हो सकती है. आपके बनते हुए काम बिगड़ने लगते हैं. ऐसे में मंगलवार के दिन किसी जरूरतमंद को लाल मिर्च दान करें. ऐसा करने से मंगल दोष दूर हो जाता है. इसके साथ ही जीवन में खुशहाली आती है. 

बन जाएंगे बिगड़े काम

अगर आपके ​काम बार बार बिगड़ रहे हैं और सफलता नहीं मिल रही है तो मंगलवार के दिन बजरंगबली की पूजा अर्चना करें. इसके साथ ही रक्षा स्तोत्र का पाठ करें. मान्यता है कि ऐसा करने से रुके हुए काम बन जाते हैं. व्यक्ति को तरक्की के मौके मिलते हैं. 

पूर्ण हो जाती है मन की इच्छा

अगर आपका कोई खास काम या इच्छा है, जिसको आप पूरा करना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन लाल कपड़े पहनकर हनुमान जी की पूजा करें. हनुमान जी को चौला चढ़ाएं और उनके पैर से सिंदूर लेकर तिलक लगाएं. मान्यता है कि ऐसा करने से मनोकामना जल्द पूर्ण होती है. जीवन में सुख शांति और समृद्धि आती है. 

धन संबंधी परेशानी 

अगर आपको पैसों की तंगी हो रही है आर्थिक समस्याओं से जूझ रही हैं तो मंगलवार के दिन हनुमान जी के इस मंत्र का कम से कम 21 बार जप करें. इसमें ‘ॐ हं हनुमते नमः’ का जप करने से जीवन में आने वाली समस्याएं खत्म हो जाती है. घर में बरकत बढ़ती है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement