Advertisement

Mangal Gochar 2024: जुलाई में मंगल के गोचर से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर-कारोबार में मिलेगी तरक्की

Mangal Gochar Effect: मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन 5 राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है. इन्हें खूब लाभ मिलेगा.

Latest News
Mangal Gochar 2024: जुलाई में मंगल के गोचर से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर-कारोबार में मिलेगी तरक्की

Mangal Gochar 2024

Add DNA as a Preferred Source

Mangal Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का राशि परिवर्तन करना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है. ग्रहों के इस राशि परिवर्तन को ग्रह गोचर कहते हैं. ग्रहों का गोचर सभी राशि के लोगों के जीवन को प्रभावित करता है. जुलाई में मंगल ग्रह का गोचर (Mangal Gochar) होने वाला है इससे 5 राशिवालों की लाइफ पर शुभ प्रभाव पड़ेगा. चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार से जानते हैं कि मंगल का गोचर कब होगा और यह किन लोगों के लिए लाभकारी रहेगा.

कब होगा मंगल गोचर?
मंगल ग्रह का गोचर 12 जुलाई को होगा. मंगल ग्रह 12 जुलाई की शाम को 7ः12 पर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. यहां पर वह 27 अगस्त तक रहेग. इसके बाद मंगल का गोचर मिथुन राशि में होगा. मंगल का गोचर इन 5 राशियों के लिए शुभ होगा.

मंगल गोचर से इन राशियों का होगा मंगल
वृषभ

मंगल का गोचर वृषभ राशि में ही होगा. मंगल गोचर का आपके ऊपर शुभ प्रभाव पड़ेगा. नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को नई नौकरी मिल सकती है. मंगल के आपकी राशि में रहने के दौरान आपको खूब धन लाभ होगा. शिक्षा के मामले में भी तरक्की मिलेगी.

सिंह
सिंह राशि वालों को मंगल के गोचर से तगड़ा लाभ होगा. शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. आपका कोई सरकारी काम अटका हुआ है तो वह भी पूरा हो सकता है. कार्यक्षेत्र में भी आपकी तारीफ होगी.


कब मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी? यहां जानें सही तारीख और पूजा शुभ मुहूर्त


कन्या
मंगल ग्रह के गोचर से कन्या राशि वाले मालामाल हो जाएंंगे. खूब आर्थिक उन्नति होगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय शुभ रहेगा. ऑफिस में पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

वृश्चिक
प्रॉपर्टी खरीदने का सोच रहे हैं तो खरीद सकते हैं. आपके सरकारी काम सफल होने की उम्मीद है. घर, मकान और गाड़ी खरीदने के योग बन रहे हैं. आपका समय सकारात्मक रहेगा.

मीन
मीन वालों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. जॉब चेंज के बारे में सोच रहें हैं तो आपको सफलता मिलेगी.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़े.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement