Advertisement

Mangal Gochar: आज मंगल और केतु की युति से लग गया अशुभ कुंज-केतु योग, सावधान रहें इन राशियों के लोग

Mangal Gochar 2025: आज यानी 7 जून को 02:10AM पर मंगल का गोचर सिंह राशि में हो चुका है, इस राशि में पहले से केतु मौजूद हैं. ऐसे में मंगल और केतु के युति से बेहद अशुभ कुंज-केतु योग लग गया है. इससे अगले 51 दिनों तक इन राशियों को सावधान रहना होगा..

Latest News
Mangal Gochar: आज मंगल और केतु की युति से लग गया अशुभ कुंज-केतु योग, सावधान रहें इन राशियों के लोग

Mangal Gochar

Add DNA as a Preferred Source

आज यानी 7 जून को 02:10AM पर मंगल का गोचर सिंह राशि में हो चुका है, इस राशि में मंगल और केतु की युति से भंयकर अशुभ योग का निर्माण हुआ है, जिसे कुंज-केतु योग कहा जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल को अग्नि तत्व वाला ग्रह माना गया है, जो उत्साह, पराक्रम का कारक है. वहीं सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य हैं, जो उर्जा के कारक हैं.

इसी राशि में आज (Mars Transit) मंगल का प्रवेश हो चुका है. बता दें कि मंगल सिंह राशि में 28 जुलाई 2025 तक रहेंगे, ऐसे में अगले 51 दिनों तक इन राशि के जातकों के बेहद सावधान रहना होगा... 

सावधान रहे इन 5 राशियों के जातक

मेष राशि
मेष राशि वालों के जीवन में मंगल गोचर उतार चढ़ाव ला सकता है. इसकी वजह से आपको करियर में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. विरोधी समस्‍याएं खड़ी कर सकते हैं. अगले कुछ दिनों तक कड़वा बोलने से बचें. मन अशांत रहेगा, रिश्‍तों में गलतफहमियां बढ़ेंगी. 

वृषभ राशि 
वृषभ राशि के जातकों को मंगल गोचर की वजह से आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. अगले कुछ दिनों तक मनमुताबिक नतीजे पाने में समस्‍याएं हो सकती हैं, सहकर्मियों से सहयोग ना मिलने से परेशान होंगे. इस दौरान जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद ना कुरेदें.

सिंह राशि
सिंह राशि में ही मंगल गोचर हुआ है, ऐसे में इस राशि के जातकों को ज्‍यादा कष्‍ट हो सकता है. अगले कुछ समय स्‍वभाव में आक्रामकता रहेगी, इस दौरान चोट लग सकती है. प्रेगनेंट महिलाओं को अपना खास ध्यान रखना जरूरी है, छोटी सी समस्‍या होने पर भी तुरंत डाॅक्टर से मिलें. 

कन्‍या राशि 
मंगल गोचर से कन्‍या राशि के जातकों को मनचाहे नतीजे नहीं मिलेंगे, अनचाही यात्राएं करना पड़ सकता है. करियर में समस्या होगी, इस दौरान मेहनत ज्‍यादा होगी और फल कम मिलेगा. इसके अलावा परिवार में मनमुटाव हो सकता है और रिश्‍ते बिगड़ सकते हैं. सेहत का ध्यान रखें और समझदारी से काम लें.

सिंह राशि
आपके स्‍वभाव में गुस्‍सा और आक्रामकता बढ़ सकती है, इसलिए इस दौरान लोगों से संभलकर बात करें. खर्च पर लगाम लगाएं, वरना बजट बिगड़ सकता है. ऐसी स्थिति में आपको कर्ज लेने की नौबत आ सकती है. मौसमी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है.  

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.) 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement