धर्म
Mangal Ast 2023: 24 सितंबर को मंगल ग्रह कन्या राशि में अस्त होंगे, जिसका नकारात्मक प्रभाव इन 5 राशियों पर पड़ेगा. यहां जानिए कौन सी हैं वो 5 राशियां
डीएनए हिंदीः ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के अस्त और उदित होने को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है. ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के अस्त होने को अशुभ और उदय होने को शुभ माना गया है. हिंदू पंचांग के अनुसार, 24 सितंबर को मंगल ग्रह कन्या राशि में अस्त होने जा रहे हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंगल देव को (Mangal Ast 2023 Date) साहस, वीरता, शौर्य, शत्रु, भूमि, चल-अचल संपत्ति इत्यादि का कारक ग्रह माना जाता है और मंगल ग्रह के अस्त होने से वैसे तो सभी राशियों पर इसका नकारत्मक प्रभाव पड़ता है. लेकिन, कुछ राशियों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ता है. इसलिए मंगल अस्त के दौरान इन राशियों के जातक को अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है. आज हम आपको ऐसी ही 5 (Kanya Mein Mangal Ast 2023) राशियों के बारे में बता रहे हैं, जिनपर मंगल अस्त के कारण नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में...
मेष राशि
मंगल अस्त से मेष राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है. इस दौरान कार्यक्षेत्र में व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं और जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें और लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. इस दौरान व्यापार क्षेत्र में धन हानि की भी संभावना है. साथ ही पारिवारिक जीवन में भी कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं.
आर्थिक तंगी दूर करेंगे ये 5 लकी पौधे, बस लगाते वक्त इस बात का रखें ध्यान
सिंह राशि
24 अगस्त के बाद मंगल ग्रह के अस्त होने से सिंह राशि के जातकों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है. इस दौरान इस राशि के जातकों को खासतौर से अपने कार्यक्षेत्र में सावधान रहने की आवश्यकता है. इतना ही नहीं, इस दौरान व्यवसाय में भी बड़ा नुकसान हो सकता है. इसलिए कोई भी फैसला लेने से पहले सोच विचार जरूर करें.
कर्क राशि
मंगल ग्रह के अस्त होने से कर्क राशि वालों पर भी इसका असर पड़ सकता है. ऐसे में इस दौरान किए गए कार्यों में असफलताओं का सामना भी करना पड़ सकता है. इसके अलावा कार्यक्षेत्र में सहकर्मी या वरिष्ठ अधिकारियों का साथ न मिलने से मन दुखी रह सकता है.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को भी मंगल अस्त से सतर्क रहना होगा. इस दौरान आपको छोटी गलती का भी बड़ा भुगतान करना पड़ सकता है. इसके अलावा कार्यक्षेत्र में भी कार्य के बोझ के चलते तनाव उत्पन्न हो सकता है. नौकरी के क्षेत्र में कुछ समस्याएं उत्पन्न होंगी और आय स्रोत में भी व्यवधान उत्पन्न हो सकता है.
हथेली पर ये 5 निशान बदकिस्मती के हैं संकेत, कहीं आपके हाथ में तो नहीं?
धनु
इस दौरान मंगल आपके कार्यों को प्रभावित करेगा और आप जिन योजनाओं को सफल बनाना चाहते हैं, उसमें भी दिक्कतें आ सकती हैं. इसके अलावा सफलता पाने के लिए आपको एड़ी से चोटी तक का जोर लगाना पड़ेगा. ऐसे में काफी मेहनत के बाद ही कामयाबी मिल सकती है. बता दें कि करियर के लिए यह समय काफी चुनौतिपूर्ण हो सकता है. ऐसे में मंगल के दुष्प्रभाव के कारण आपका जीवन थोड़ा अस्त-व्यस्त रहेगा.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.