धर्म
Makeup Artist विवेक तिवारी ने सिर्फ मेकअप का यूज करके 'भगवान हनुमान' का भव्य रूप ले लिया. लोग उनका यह टेलेंट देख कर हैरान हैं और उनकी खूब प्रशंसा कर रहे हैं.
डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता है रहता है, लेकिन कई बार आंखों के सामने कुछ ऐसे वीडियो भी सामने आ जाते हैं, जिसे देखकर आंखें फटी की फटी रह जाती हैं. ऐसा ही एक वीडियो आजकल खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शख्स अपने शानदार मेकअप स्किल के जरिए हनुनाम जी का भव्य रूप धारण कर लिया (Lord Hanuman Make Up). आर्टिस्ट का ये वीडियो देख लोग चकित हैं और व्यक्ति की खूब प्रशंसा कर रहे हैं.
दरअसल ये वीडियो भारत के एक मेकअप आर्टिस्ट विवेक तिवारी ने शेयर की है, जिसके बाद इस क्लिप को 15 मिलियन सेब भी अधिक बार देखा गया है और कई लोग उनकी अनूठी प्रतिभा से हैरान रह गए. ऐसे में कॉमेंट (Make Up Artists Transformation Into Lord Hanuman) बॉक्स में यूजर भर-भर के उनकी तारीफ कर रहे हैं.
आर्टिस्ट ने किया हनुमान जी जैसा मेकअप
विवेक खुद को भगवान हनुमान के मेकअप में ट्रांसफॉर्म करते वक्त कई सारे प्रॉप्स का भी यूज किया. इसके अलावा उन्होंने अपने जादुई ट्रांसफॉर्मेशन के लिए विभिन्न प्रकार के मेकअप प्रोडक्ट्स का यूज किया. ऐसे में इसका जो रिजल्ट आया वो निश्चित रूप से प्रसन्न करने वाला है. विवेक की अविश्वसनीय मेकअप प्रतिभा को नेटिजन्स से प्रशंसा मिली और यह क्लिप वाकई में हैरान कर देने वाली है.
लोगों कर रहे हैं तारीफ
विवेक ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "भगवान हनुमान का मेकअप पहली बार इंटरनेट पर देखा गया और इस मेकअप लुक को हासिल करने में मुझे करीब 12 घंटे लगे, इसके साथ ही प्रॉप्स और प्रोस्थेटिक्स बनाने में 6 दिन. और मैंने इस लुक पर 45 हजार रुपये से ज्यादा खर्च किए."
यह भी पढ़ें - First Bride on Earth: पृथ्वी की पहली दुल्हन कौन थी जिसने शुरू की शादी की परंपरा, इस ऋषि ने बनाए थे विवाह के नियम
वीडियो को 15 मिलियन से अधिक व्यूज और 2 मिलियन से अधिक लाइक्स मिले हैं. ऐसे में इंस्टाग्राम यूजर्स ने विवेक के एपिक मेकअप ट्रांसफॉर्मेशन की सराहना की और उनके अविश्वसनीय कौशल के लिए टिप्पणियों की बाढ़ आ गई. जबकि कुछ ने उनके काम की प्रशंसा की और अन्य ने कहा कि वे अंतर नहीं बता सकते.