धर्म
Dhoop Batti: धूपबत्ती की सुंगध से वातावरण में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा के साथ बैक्टीरिया और वायरस भी दूर हो जाते है.
डीएनए हिंदी: हिंदू धर्म (Hindu Dharma) में भगवान की पूजा-अर्चना के लिए भक्त विशेष सामग्रियों का इस्तेमाल करते हैं. भगवान की पूजा के लिए फूल, हल्दी, कुमकुम कलावा धूप और ज्योत आदि चीजों का इस्तेमाल किया जाता है. धूप (Make Dhoop At Home) और ज्योत का प्रयोग भगवान की पूजा और आरती के लिए किया जाता है. धूप सिर्फ पूजा ही नहीं बल्कि घर को महकाने के लिए भी उपयोग की जाती है.
धूप बत्ती (Dhoop Batti) की सुंगध से वातावरण में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा के साथ बैक्टीरिया और वायरस भी दूर हो जाते है. वैसे तो आप बाजार से धूपबत्ती (Dhoop Batti) खरीद सकते हैं लेकिन साथ ही आप घर में ही सुगंधित धूप तैयार कर सकते हैं. आप अपने हाथों से बनी इस धूप (Homemade Dhoop) से भगवान को प्रसन्न कर सकते हैं. तो चलिए इसे बनाने के बारे में जानते हैं.
गोबर के कंडे और सूखे फूल से बनाए धूप बत्ती
आप सूखे फूल के साथ कुछ चीजों का इस्तेमाल करके घर पर ही सुगंधित धूप बना सकते हैं. इसके लिए आपको 5-7 सूखे गेंदे के फूल, 2-3 कपूर, छोटा सा कोयले का टुकड़ा, गोबर के कंडे, हवन सामग्री, चन्दन पाउडर, 1 चम्मच शहद, 2-3 चम्मच घी और थोड़ा पानी चाहिए होगा.
यह भी पढ़ें - Abhijit Muhurat: कार्य सफलता के लिए जरूरी है अभिजीत मुहूर्त, सप्ताह में केवल 1 दिन नहीं मिलता ये शुभ समय
धूप बनाने के लिए विधि
- गेंदे के फूल, कपूर कोयला, गोबर के कंडे, तेजपत्ता, गूगल, लोबान, चंदन पाउडर और हवन सामग्री इन सभी चीजों को मिक्सर में डालकर अच्छे से पीस लें. इसका पाउडर बनने के बाद इसे छान कर साफ कर लें.
- पाउडर को छानने के बाद एक बर्तन में रख निकाल लें. इसके बाद इसमें बची हुई सामग्री यानी घी, शहद, तिल, तेल और पानी को मिला दें.
- यह सभी चीजें अच्छी तरह से मिला लें और धूप का आकार देकर इन्हें सूखा लें. आप इन्हें अपनी मर्जी से छोटा या बड़ा बना सकते हैं.
- अच्छी तरह से सूख जाने के बाद आप इनका इस्तेमाल कर सकते हैं. आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आप इसमें ज्यादा पानी न डालें वरना धूप बनाने और सूखने में परेशानी होगी.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इं