Advertisement

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर घर ले आएं ये 5 चीजें, प्रसन्न हो जाएंगे महादेव प्राप्त होगी भगवान की कृपा

महाशिवरात्रि के दिन ही महादेव और माता पार्वती का विवाह हुआ था. यही वजह है कि शिव भक्तों के लिए यह दिन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है. महाशिवरात्रि के दिन शिवजी की कृपा पाने के लिए कई उपाय भी अपनाए जाते हैं.

Latest News
Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर घर ले आएं ये 5 चीजें, प्रसन्न हो जाएंगे महादेव प्राप्त होगी भगवान की कृपा
Add DNA as a Preferred Source

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि को बड़े त्योहार के रूप में मनाया जाता है. इस दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से व्यक्ति को विशेष लाभ प्राप्त होते हैं. इस साल महाशिवरात्रि का व्रत 26 फरवरी 2025 को पड़ रहा है. ऐसे में भक्त महादेव को प्रसन्न करने के लिए विधि विधान से पूजा अर्चना कर व्रत करते हैं. इसके साथ ही महाशिवरात्रि पर कुछ उपाय और चीजों को लाने से महादेव प्रसन्न होते हैं. भक्त को महादेव की कृपा प्राप्त होती है. अगर आप भी भगवान शिव की कृपा प्राप्ति चाहते हैंतो महाशिवरात्रि पर इन 5 में से एक कोई भी एक चीज अपने घर ले आएं. आइए जानते हैं महाशिवरात्रि का महत्व...

महाशिवरात्रि का महत्व

पौराणिक कथाओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन ही महादेव और माता पार्वती का विवाह हुआ था. यही वजह है कि शिव भक्तों के लिए यह दिन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है. महाशिवरात्रि के दिन शिवजी की कृपा पाने के लिए कई उपाय भी अपनाए जाते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि इस दिन भोलेनाथ से जुड़ी कुछ चीजें घर लाई जाएं तो भगवान की कृपा प्राप्त होती है. व्यक्ति के सभी काम बनते चले जाते हैं...

नंदी की प्रतिमा

महादेव को सबसे प्रिय नंदी हैं. वह कभी भी नंदी को नहीं भूलते हैं. यही वजह है कि महादेव के साथ ही नंदी की पूजा की जाती है. मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन घर में नंदी की प्रतिमा लेकर आना बेहद शुभ होता है. इससे भगवान शिव बेहद प्रसन्न होते हैं. नंदी की प्रतिमा को तिजोरी में रखने से कभी धन की कमी नहीं होती.

रुद्राक्ष लेकर आएं

रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के आंसूओं से हुई थी. इसलिए इसे शिव का ही बीज माना जाता है. रुद्राक्ष सुख समृद्धि का प्रतीक होता है. इसलिए महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर घर में रुद्राक्ष लेाना बेहद शुभ होता है. रुद्राक्ष लाकर उसे विधिविधान और मंत्रोच्चारण के साथ धारण करना चाहिए. इसे तिजोरी में भी रख सकते हैं. ऐसा करना बेहद शुभ होता है. 

शिवलिंग

कुछ जगहों मान्यता है कि शिवलिंग को घर के अंदर नहीं रखना चाहिए. वहीं कुछ ग्रंथों में कहा गया है कि चांदी या पारद की शिवलिंग घर में रख सकते हैं ऐसे में महाशिवरा​त्रि पर चांदी या पारद से बनी शिवलिंग घर में लाकर स्थापित करने से महादेव की कृपा प्राप्त होती है. पितृदोष से लेकर कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है. 

बेलपत्र लेकर आएं 

बेलपत्र भगवान शिव का सबसे प्रिय है. शिव पूजा बेलपत्र के बिना अधूरी मानी जाती है. इसका पूजा सामग्री में होना बेहद जरूरी है. महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित कर इसे घर में लाकर रख लें. इससे भोलेनाथ प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाएंगे.

महामृत्युंजय यंत्र

धर्म शास्त्रों के अनुसार महामृत्युंजय मंत्र में बहुत ताकत होती है. घर के अंदर महा​मृत्युंजय यंत्र रखना शुभ होता है. महाशिवरात्रि पर महा​मृत्युंजय यंत्र घर में लाकर रखने सुख समृद्धि आती है. इस दिन इस यंत्र की पूजन करें. इससे जातक को रोग, दोष, भय और आर्थिक संकटों से छुटकारा मिलता है.

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement