Advertisement

Mahashivratri Upay: महाशिवरात्रि पर इन उपायों को करने से मिलेगी महादेव की कृपा, पूर्ण हो जाएगी हर मनोकामना

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की कामना करने से लेकर उनकी पूजा अर्चना से भक्त के हर काम पूर्ण हो जाते हैं. इस दिन किए गये कुछ उपाय आपको जीवनभर फल प्रदान करते हैं.

Latest News
Mahashivratri Upay: महाशिवरात्रि पर इन उपायों को करने से मिलेगी महादेव की कृपा, पूर्ण हो जाएगी हर मनोकामना
Add DNA as a Preferred Source

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि आने में अब सिर्फ कुछ ही दिन बाकी है. यह त्योहार भगवान शिव को समर्पित है. महाशिवरात्रि साल में एक बार आता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हर साल फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाता है. महाशिवरात्रि के दिन कुछ उपायों की मदद से भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के साथ संतान-सुख की कामना पूरी होती है. महादेव की कृपा प्राप्त होती है. आइए जानते हैं किन उपायों को करने महादेव की कृपा प्राप्त हो सकती है...

इस दिन मनाई जाएगी महाशिवरात्रि 

महाशिवरात्रि फाल्गुन की मासिक शिवरात्रि यानि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी ति​थि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है. इस बार चतुर्दशी तिथि 26 फरवरी 2025 को पड़ेगी. ऐसे में इस दिन सुबह स्नान के बाद भगवान शिव की पूजा अर्चना और आराधना करने से भक्त की सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है. 

महाशिवरात्रि पर करें ये उपाय

भगवान शिव की पूजा में पूजन सामग्री की महत्वपूर्ण भूमिका है. वैसे तो महादेव शिवलिंग पर जल अर्पित करने से ही प्रसन्न हो जाते हैं, लेकिन अगर आपकी कोई मनोकामना या सुयोग्य पुत्र की कामना रखते हैं तो महाशिवरात्रि का व्रत रखें और शिवजी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो पूजा के समय भोलेनाथ को गेहूं अर्पित करें.  ऐसा करने से पुत्र प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है. इस दिन रुद्राभिषेक व महामृत्युंजय मंत्र जाप भी करना चाहिए . 

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर अर्पिंत करें ये चीजें 

महाशिवरात्रि पर महादेव की कृपा प्राप्ति के लिए उनकी पूजा अर्चना करने के साथ ही घी, दूध, दही, फल, फूल, अक्षत, बेलपत्र, धतूरा, भांग, हरी मूंग दाल, शमी के पत्ते या काले तिल, सफेद चंदन, शहद और गंगाजल अर्पित करें. इससे महादेव भक्त की हर मनोकामना को पूर्ण करते हैं. उनकी भक्त को कृपा प्राप्त होती है.  

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement