Advertisement

Mahakumbh 2025: महाकुंभ जा रहे हैं तो जान लें कितने बचे हैं प्रमुख स्नान? इन दिनों पर स्नान से मिलेगा पूर्ण फल

Mahakumbh Shahi Snan Date: महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी से हो चुकी है जो 26 फरवरी तक प्रयागराज की पावन धरा पर चलेगा. इस दौरान कई प्रमुख स्नान पड़ रहे हैं. चलिए जानते हैं कि, अब कितने स्नान बचे हैं.

Latest News
Mahakumbh 2025: महाकुंभ जा रहे हैं तो जान लें कितने बचे हैं प्रमुख स्नान? इन दिनों पर स्नान से मिलेगा पूर्ण फल

Mahakumbh 2025

Add DNA as a Preferred Source

Mahakumbh Mela 2025: प्रयागराज में संगम किनारे महाकुंभ चल रहा है. महाकुंभ का शुभारंभ 13 जनवरी 2025 से हुआ था, इसका समापन 26 फरवरी 2025 को होगा. इस दौरान महाकुंभ में कई प्रमुख स्नान तिथियां पड़ रही हैं. इन तिथियों पर स्नान करने से पुण्य और अधिक बढ़ जाता है. इनका काफी धार्मिक महत्व है.  महाकुंभ में कुल 6 प्रमुख स्नान (Shahi Snan Date) तिथियां थीं. अब कुंभ में कितने प्रमुख स्नान बचे हैं चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.

महाकुंभ में प्रमुख स्नान तिथियां (Mahakumbh 2025 Shahi Snan Date)

महाकुंभ के दौरान कुल 6 प्रमुख स्नान थे जिनमें से दो हो चुके हैं अब 4 प्रमुख स्नान बचे हैं. इन स्नानों में से कुछ शाही स्नान और कुछ अमृत स्नान हैं. अगर आप महाकुंभ जा रहे हैं तो इन तारीखों पर जाने का प्लान बना सकते हैं. इन दिनों संगम स्नान करने से आपको अधिक पुण्य मिलेगा.


महाकुंभ अग्निकांड का कारण निकली एक कप चाय, जानें पुलिस जांच में क्या निकला


दो स्नान हो चुके हैं संपन्न

13 जनवरी (सोमवार) - स्नान, पौष पूर्णिमा
14 जनवरी (मंगलवार)- अमृत स्नान, मकर संक्रांति

महाकुंभ में बचे हुए प्रमुख स्नान

29 जनवरी (बुधवार)- मौनी अमावस्या, अमृत स्नान
3 फरवरी (सोमवार)- बसंत पंचमी, अमृत स्नान
12 फरवरी (बुधवार)- माघी पूर्णिमा, स्नान
26 फरवरी (बुधवार)-  महाशिवरात्रि, स्नान

अब कुल 4 प्रमुख स्नान बचे हैं आप कुंभ जाने का सोच रहे हैं तो इन दिनों पर स्नान के लिए महाकुंभ प्रयागराज जा सकते हैं. इन तिथियों पर स्नान से अधिक पुण्य लाभ मिलेगा.

धार्मिक उत्सव महाकुंभ

हिंदू धर्म के धार्मिक उत्सव महाकुंभ का आयोजन 12 वर्षों में किया जाता है. कुंभ में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते हैं और अपने पाप धोकर मोक्ष की प्राप्ति की कामना करते हैं. महाकुंभ मेले का आयोजन प्रयागराज के संगम, हरिद्वार में गंगा नदी, उज्जैन में शिप्रा नदी, और नासिक में गोदावरी नदी पर होता है. इस बार महाकुंभ का आयोजन प्रयागराज में हो रहा है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement