Advertisement

Mahabharat Interesting facts: द्रौपदी के पिता ने पांडवों को दिया था इतना दहेज, लिस्ट देखकर रह जाएंगे हैरान

ग्रंथों की मानें तो राजा द्रुपद की पुत्री द्रौपदी का विवाह पांडवों के साथ हुआ था. यह बात तो सभी जानते हैं, लेकिन राजा द्रुपद ने अपनी पुत्री को विवाह में दहेज के रूप में क्या क्या दिया था. इसकी जानकारी शायद ही ज्यादातर लोगों को होगी. आइए जानते हैं.

Latest News
Mahabharat Interesting facts: द्रौपदी के पिता ने पांडवों को दिया था इतना दहेज, लिस्ट देखकर रह जाएंगे हैरान
Add DNA as a Preferred Source

Mahabharat Interesting facts: महाभारत काल में पांडवों और कौरवों के युद्ध के अलावा महिलाओं में द्रौपदी के कई सारे किस्से बताएं गये हैं. उनके संबंध में कई सारी बातें बताई गई हैं. वहीं बहुत सी चीजें ऐसी हैं, जिन्हें बेहद कम लोग जानते हैं. ग्रंथों की मानें तो राजा द्रुपद की पुत्री द्रौपदी का विवाह पांडवों के साथ हुआ था. यह बात तो सभी जानते हैं, लेकिन राजा द्रुपद ने अपनी पुत्री को विवाह में दहेज के रूप में क्या क्या दिया था. इसकी जानकारी शायद ही ज्यादातर लोगों को होगी. हालांकि महाभारत के आदि पर्व के विदुरागमन राज्यलम्भ पर्व में इसके बारे में विस्तार से लिखा गया है. महाभारत खंड 1 के 1428-29 नंबर पेज में बताया गया है कि राजा द्रुपद ने पांडवों को बेटी के साथ दहेज में क्या क्या दिया था... 

महाभारत के अनुसार, पांडवों की पत्नी द्रौपदी के विवाह में उनके पिता द्रुपद ने सोना हाथी, घोड़े गाय और दासियां भेट के स्वरूप में दी थी. द्रौपदी के विदा होने के साथ ही राजा द्रुपद द्वारा बेटी को दी गई. ये सभी चीजें पांडवों ने भेट के रूप में स्वीकार की. आइए जानते हैं राजा द्रुपद ने क्या क्या दिया था. 

द्रौपदी के पिता ने पांडवों को दिया था इतना दहेज

- महाभारत ग्रंथ के अनुसार, द्रौपदी के पिता राजा द्रुपद ने पांडवों को एक हजार हाथी भेंट किए थे. ये सभी हाथी खाली नहीं थे. इनकी पीठ पर सोना लदा था. गले में सोने के आभूषण थे. 

- राजा द्रुपद ने पांचों पांडवों को 4 4 घोड़ों से जुड़े हुए 1 हजार रथ दिए थे. इन पर सोने की मणियां और मोती थे. देखने में रथ बेहद सुंदर होने के साथ ही इनके साथ 50 हजार घोड़े थे. ये सभी घोड़े भी सोने आभूषणों से सजे हुए थे. 

- इसके अलावा द्रौपदी के विवाह में दहेज में राजा द्रुपद ने पांडवों को 10 हजार दासियां दी थी. इसके  साथ ही धनुष चलाने में पाराणगत 10 हजार दास भेंट किए थे. 

- इन सबसे के अलावा राजा द्रुपद ने पांडवों को  एक एक करोड़ा गाय भेंट की थी. पालकियां और उनको ढोने वाले पांच सौ कहार भी दिए थे.

- राजा द्रौपद ने पांडवों को बैठने के लिए सोने के आसन, सोने की शय्याएं, सोने के बर्तन दिये थे.  

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement