धर्म
माघ पूर्णिमा पर स्नान और दान का बड़ा महत्व होता है. इससे भगवान प्रसन्न होने के साथ ही भक्त की हर कामना को पूर्ण करते हैं.
Magh Purnima 2025: हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा का बड़ा महत्व है. इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दान करने से पुण्य फलों की प्राप्त होती है. ऐसा करना माघ माह में बेहद उत्तम माना जाता है. ऐसा करने से माघ माह में पूर्णिमा के दिन स्नान का महत्व काफी बढ़ जाता है. इस महीने में जप और तप का वर्णन किया गया है. इस महीने में दान करने से भगवान प्रसन्न होते हैं. सबसे ज्यादा पुण्यों की प्राप्ति होती है. माघ पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. आइए जानते हैं माघ पूर्णिमा कब है स्नान दान के लिए शुभ मुहूर्त...
माघ पूर्णिमा 2025 तारीख और स्नान दान मुहूर्त
इस साल माघ पूर्णिमा 12 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी. पंचांग के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 11 फरवरी 2025 को शाम 6 बजकर 56 मिनट पर होगी. यह अगले दिन 12 फरवरी 2025 को शाम 5 बजकर 59 मिनट तक रहेगी. ऐसे में उदयातिथि को देखते हुए माघ पूर्णिमा 12 फरवरी 2025 को रखा जाएगा.
माघ पूर्णिमा का महत्व
माघ माह में हर दिन भक्त सुबह गंगा स्ना कर दान करते हैं तो इसका बड़ा महत्व मिलता है. यह स्नान पौष पूर्णिमा से शुरू होकर माघ पूर्णिमा तक चलता है. मान्यताओं के अनुसार, माघ माह में दान पुण्य और धार्मिक कार्य करने से सुख शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है. भगवान की कृपा प्राप्ति से व्यक्ति के सभी काम बन जाते हैं. माघ पूर्णिमा के दिन कल्पवास का समापन भी होता है. माघ माह में अनेक भक्त एक माह तक प्रयाग स्थित गंगा तट पर निवास करते हैं, जिसे कल्पवास कहा जाता है.
Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.