Advertisement

जुगल किशोर मंदिर में हंगामे के बाद पन्ना की महारानी गिरफ्तार, जानें क्या है पूरे विवाद की वजह

महारानी जीतेश्वरी देवी पर जन्माष्टमी के दिन भगवान जुगल किशोर के मंदिर में घुसकर पूजा में व्यवधान करने का आरोप है. मंदिर के पुजारियों का दावा है कि महारानी नशे में थी. उन्होंने जबरन भगवान की आरती करने की कोशिश की.

Latest News
जुगल किशोर मंदिर में हंगामे के बाद पन्ना की महारानी गिरफ्तार, जानें क्या है पूरे विवाद की वजह
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मध्य प्रदेश के पन्ना राजघराने की महारानी को मंदिर में हंगामा करने और व्यवधान डालने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया. उन्हें न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है. इसकी वजह महारानी जीतेश्वरी देवी पर जन्माष्टमी के दिन भगवान जुगल किशोर के मंदिर में घुसकर पूजा में व्यवधान करने का आरोप है. मंदिर के पुजारियों का दावा है कि महारानी नशे में थी. उन्होंने जबरन भगवान की आरती करने की कोशिश की, जबकि इसे पुरुष करते हैं. इसे मना करने पर उन्होंने हंगामा कर दिया. वहीं दूसरे पक्ष का दावा है महारानी के विधवा होने की वजह से उन्हें मंदिर में प्रवेश करने का विरोध करने के साथ ही अपमान किया गया. 

Camphor Upay: घर में इन 5 जगहों पर रखें कपूर के 5 टुकड़े, लक्ष्मी के साथ कुबेर भी चले आएंगे आपके द्वार

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इसमें कथित रूप से पन्ना राजघराने की महारानी जीतेश्वरी देवी को मंदिर से बाहर घसीटा जा रहा है. वह अनुष्ठान का प्रयास करते दिख रही है. वहीं मंदिर के पुजारियों का आरोप है कि महारानी नशे की हालत में थी. उन्होंने यहां दुर्व्यवहार किया. उधर महारानी ने कहा कि 65 करोड़ के घोटाले को उजागर करने की वजह से उन पर सोच समझकर हमला किगया है. मंदिर प्रशासकों के साथ पुलिस ने उनका अपमान किया और घसीटकर बाहर कर दिया. 

300 वर्षों से शाही परिवार के पुरुष कर रहे हैं अनुष्ठान

मंदिर के प्रशासक संतोष कुमार ने दावा किया इस मंदिर में पिछले 300 सालों से शाही परिवार के पुरुष ही जन्माष्टमी पर अनुष्ठान कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि महारानी के बेटे को हर बार की तरह इस बार भी अनुष्ठान के लिए मंदिर की ओर से आमंत्रित किया गया था, लेनिक वह नहीं आए. उनकी जगह पर जीतेश्वरी देवी ने मंदिर में प्रवेश कर उपद्रव मचाना शुरू किया. उन्होंने कहा कि राजघराने की देवी ने सालों से चली आ रही परंपरा को तोड़कर भगवान श्री कृष्ण की आरती में खलल डाली. 

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी पर बन रहा है महायोग, जानिए मूर्ति स्थापना और विसर्जन का शुभ समय

हंगामा करने पर पुलिस ने निकाला बाहर

पन्ना पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा थोटा ने कहा कि महारानी देवी मंदिर में आई और उन्होंने हंगामा किया. उन्होंने कहा कि मंदिर प्रशास ने उन्हें आधी रात की आरती के दौरान अनुष्ठान करने की अनुमति दी है, लेकिन जब उन्होंने गर्भगृह में प्रवेश करने की कोशिश की. इसका सभी ने विरोध किया. इस पर महारानी ने उवद्रव मचाना शुरू कर दिया. इस पर पुलिस ने उन्हें लेकर आई. इसी के बाद महारानी पर आईपीसी की धारा 295ए और 353 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement