Advertisement

Maa Durga Mantra: चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा में जरूर करें इन 6 मंत्रों का जाप, दूर हो जाएंगे सभी कष्ट विकार

इन नौ दिनों में मां दुर्गा के 9 अलग अलग स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाएगी.  मां दुर्गा के हर स्वरूप का एक अलग और विशेष महत्व होता है.

Latest News
Maa Durga Mantra: चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा में जरूर करें इन 6 मंत्रों का जाप, दूर हो जाएंगे सभी कष्ट विकार
Add DNA as a Preferred Source

Maa Durga Mantra: चैत्र नवरात्रि में हिंदू नववर्ष के साथ ही नौ दिनों के मां दुर्गा नवरात्रि की शुरुआत 30 मार्च 2025 से होने जा रही है. इन नौ दिनों में मां दुर्गा के 9 अलग अलग स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाएगी.  मां दुर्गा के हर स्वरूप का एक अलग और विशेष महत्व होता है. ऐसे में माता की विधि-विधान के साथ पूजा करने और मां दुर्गा के 6 पावरफुल मंत्रों का जाप करने से कृपा प्राप्त होती है. मां दुर्गा के इन मंत्र जाप से व्यक्ति के सभी पापदोष मिट जाते हैं. मन शांत रहता है. इन मंत्रों के जाप से त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश का भी आशीर्वाद मिलता है. आइए जानते हैं मां दुर्गा के 6 मंत्र जिनका जाप करने से माता रानी की कृपा प्राप्त होती है...

मां दुर्गा के मंत्र  (Mantras Of Maa Durga)

1- या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मीरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः..

2- या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः..

3 - ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी.
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते..

4 -या देवी सर्वभूतेषु तुष्टिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः..

5- सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके.
शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते..

6- दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तोः. 
सवर्स्धः स्मृता मतिमतीव शुभाम् ददासि..

दुर्गे देवि नमस्तुभ्यं सर्वकामार्थसाधिके. 
मम सिद्धिमसिद्धिं वा स्वप्ने सर्वं प्रदर्शय..

मां दुर्गा के ध्यान मंत्र  (Dhyan Mantras Of Maa Durga)

ॐ जटा जूट समायुक्तमर्धेंन्दु कृत लक्षणाम.
लोचनत्रय संयुक्तां पद्मेन्दुसद्यशाननाम..

दुर्गा मंत्र के लाभ (Durga Mantra Labh)

- यह मंत्र आत्मा को खोलेगा और चेतना को जगाएगा. यह सारे महत्वपूर्ण मंत्र हैं.

- इस मंत्र का उच्चारण करने से व्यक्ति को ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है.

- देवी दुर्गा की पूजा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है और नकारात्मकता का दूर होती है.

- इस मंत्र का जाप करने वाले व्यक्ति की आर्थिक स्थिति अच्छी होती है.

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement