Advertisement

Rajyoga Sign: शरीर के इन 6 अंगों पर हों तिल तो बनता है राजयोग, बढ़ता है धन-दौलत-यश

शरीर के कई अंगों पर तिल का होना सौभाग्य की निशानी माना जाता है. आइए जानते हैं शरीर के किसी भी अंग पर तिल का होना राजयोग का संकेत होता है.

Latest News
Rajyoga Sign: शरीर के इन 6 अंगों पर हों तिल तो बनता है राजयोग, बढ़ता है धन-दौलत-यश

Lucky moles on body

Add DNA as a Preferred Source

शरीर के कुछ ऐसे हिस्से हैं जहां तिल होने से आपकी खूबसूरती दोगुनी हो जाती है. समुद्र शास्त्र के अनुसार शरीर के इन हिस्सों पर तिल होने से बढ़ता है आपका भाग्य. शरीर के इन अंगों पर तिल का होना माना जाता है खास.

आपने देखा होगा कि जिन लोगों की हथेली के बीच में तिल होता है, वे बहुत अमीर होते हैं. इसके अलावा शरीर के कई हिस्सों पर तिल का होना बहुत ही भाग्यशाली संकेत माना जाता है. आइए जानते हैं शरीर के किसी भी अंग पर तिल का होना राजयोग का संकेत होता है.

दाहिने गाल पर तिल

दाहिने गाल पर तिल होना भाग्यशाली संकेत है. ऐसे लोग बहुत ही कम मेहनत में बड़ी सफलता हासिल कर लेते हैं. खासकर 35 साल की उम्र में इन्हें सारी सुख-सुविधाएं मिलती हैं.

हथेली के मध्य में तिल का होना

जिन लोगों की हथेलियों के मध्य में तिल होता है उन्हें भी जीवन में सफलता मिलती है. खासतौर पर अगर मुट्ठी बंद होने पर हथेली पर तिल दिखाई दे तो ऐसे लोग जीवनभर खूब पैसा कमाते हैं.

नाक पर तिल होना

जिन लोगों की नाक पर तिल होता है वे भी बहुत भाग्यशाली होते हैं. खासतौर पर जिनकी नाक की नोक पर तिल होता है, उन्हें जीवन की सभी सुख-सुविधाएं मिलती हैं.

कमर पर तिल होना

कमर पर तिल भी सौभाग्य का सूचक होता है. खासकर अगर किसी महिला की बायीं कमर पर तिल है तो वह न सिर्फ बहुत अमीर होती है बल्कि बेहद आकर्षक व्यक्तित्व वाली भी होती है. वहीं, पुरुषों की दाहिनी कमर पर तिल भाग्यशाली माना जाता है.

अंगूठे पर तिल

अगर आपके पैर के अंगूठे पर तिल है तो समझ लें कि यह आपके सौभाग्य का सूचक है. इसके अलावा अगर आपके पैर के अंगूठे के बीच में तिल है तो आपको सफलता हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता.

माथे के मध्य में तिल

माथे के मध्य में तिल व्यक्ति की अपार सफलता का सूचक होता है. ऐसे लोगों की किस्मत 35 साल की उम्र के बाद सूरज की तरह चमकती है. ऐसे लोगों को जीवन में सभी प्रकार की भौतिक चीजें मिलने के साथ-साथ मान-सम्मान भी बहुत मिलता है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी समान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement