धर्म
आपकी कुंडली में मंगल और सूर्य बलवान होंगे तो तय है आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और सफलता खूब मिलेगी. पैसे से लेकर स्वास्थ्य तक बेहतर होगा. इन दोनों ग्रह को मजबूत करने के लिए आपको एक खास रत्न जरुर पहनना चाहिए.
ग्रह जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. व्यक्ति की कुंडली में मौजूद ग्रह व्यक्ति को सफलता और उन्नति दिलाने में बहुत सहायक होते हैं. हालाँकि, मेहनत भी करनी पड़ती है. लेकिन, कई बार आपने देखा है कि लगातार मेहनत करने के बावजूद भी आपको मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कुंडली में ग्रह कमजोर स्थिति में होता है. मेहनत का फल नहीं मिलता.
इसके साथ ही नौ ग्रहों में सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना जाता है. जब किसी व्यक्ति पर सूर्य की महादशा चलती है तो वह छह वर्ष तक चलती है. यदि कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत स्थिति में हो तो व्यक्ति को करियर और समाज में खूब मान-सम्मान और उन्नति मिलती है. यदि सूर्य कमजोर स्थिति में हो तो व्यक्ति को माणिक्य धारण करना चाहिए. क्योंकि यह रत्न आपके भाग्य को सूर्य की तरह चमका सकता है. आइए जानें सूर्य रत्न माणिक के बारे में और इसे कब और कैसे धारण करें.
सूर्य का रत्न माणिक
सूर्य का रत्न माणिक्य है. संस्कृत में इसे पद्मराग, रविरत्न, कुरुविंद, सौगंधिका, वसु रत्न कहा जाता है. माणिक्य का रंग लाल होता है. जबकि श्रीलंका में पाया जाने वाला माणिक हल्के पीले रंग का होता है. अच्छे माणिक्य की पहचान यह है कि इसे सूर्य की रोशनी में रखने पर लाल किरणें चारों ओर फैलने लगती हैं.
माणिक्य कब धारण करें?
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इन परिस्थितियों में माणिक्य रत्न नहीं पहनना चाहिए:
माणिक कैसे अभिमंत्रित कर धारण करें
रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित माना जाता है. ऐसे में इस रत्न को केवल रविवार के दिन ही धारण करना बेहतर होता है. इसके साथ ही अगर पुष्य, कृतिका, उत्तराषाढ़ा, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में से कोई भी एक रविवार के दिन पड़ता है तो आप सूर्योदय से लेकर सुबह 9 बजे तक अपनी छोटी उंगली में सोने या तांबे की अंगूठी में कम से कम पांच कैरेट का माणिक पहन सकते हैं. जब आप इस रत्न को धारण करें तो सूर्य मंत्रों का जाप करते रहें. 'ॐ घृणिः सूर्याय नमः' इस मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)
खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.