Advertisement

DHARMA: जब प्रसाद रखना भूले पंडित जी तो खुद ही हलवाई की दुकान पर पहुंच गए थे बांके बिहारी

एक दिन पंडित जी, बिहारी जी को सुलाने के बाद प्रसाद के चार लड्डू रखना भूल गए. इसके बाद प्रभु ने एक लीला रचाई.

DHARMA: जब प्रसाद रखना भूले पंडित जी तो खुद ही हलवाई की दुकान पर पहुंच गए थे बांके बिहारी

Banke Bihari Temple Vrindavan

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बहुत समय पहले की बात है वृन्दावन के श्रीबांके बिहारी जी के मंदिर में रोज पुजारी जी बड़े भाव से सेवा करते थे. वे रोज बिहारी जी की आरती करते, भोग लगाते, उन्हें सुलाते और रोज चार लड्डू भगवान के बिस्तर के पास रख देते थे. वह ऐसा इसलिए करते थे क्योंकि उन्हें लगता था कि बिहारी जी को अगर रात में भूख लगेगी तो वे उठ कर खा लेंगे. सुबह-सुबह जब भी वे मंदिर के पट खोलते थे तो भगवान के बिस्तर पर प्रसाद बिखरा मिलता था.

इसी भावना के साख वे रोज ही ऐसा करते थे. एक दिन बिहारी जी को सुलाने के बाद वे चार लड्डू रखना भूल गए. उन्होंने पट बंद किए और चले गए. रात में करीब एक-दो बजे, जिस दुकान से वे पंडित जी बूंदी के लड्डू आते थे, वह दुकान खुली थी. दुकानदार घर जाने ही वाला था तभी एक छोटा सा बच्चा आया और बोला बाबा मुझे बूंदी के लड्डू चाहिए.

banke bihari

दुकानदार ने कहा – लाला लड्डू तो सारे ख़त्म हो गए. अब तो मैं दुकान बंद करने जा रहा हूं. वह बोला आप अंदर जाकर देखो आपके पास चार लड्डू रखे हैं. उसकी जिद पर दुकानदार ने अंदर जाकर देखा तो उन्हें चार लड्डू मिल गए क्योंकि वे आज मंदिर नहीं गए थे. दुकानदार ने कहा – पैसे दो. बच्चा बोला, मेरे पास पैसे तो नहीं हैं और तुरंत अपने हाथ से सोने का कंगन उतारा और बाबा को देने लगा तो बाबा ने कहा-लाला पैसे नहीं हैं तो रहने दो. कल अपने बाबा से कह देना , मैं उनसे ले लूंगा लेकिन वह नहीं माना और कंगन दुकान में फेंक कर भाग गया. सुबह जब पुजारी जी ने पट खोला तो उन्होंने देखा कि बिहारी जी के हाथ में कंगन नहीं है. अगर चोर भी चुराता तो केवल कंगन ही क्यों चुराता. थोड़ी देर बाद यह बात सारे मंदिर में फ़ैल गई.

Laddu

जब उस दुकान वाले को पता चला तो उसे रात की बात याद आई. उसने अपनी दुकान में कंगन ढूंढा और पुजारी जी को दिखाया और सारी बात सुनाई. तब पुजारी जी को याद आया कि रात में , मैं लड्डू रखना ही भूल गया था इसलिए बिहारी जी स्वयं लड्डू लेने गए थे.

ये भी पढ़ें:

बेहद Lucky होती हैं इन राशियों की लड़कियां, पार्टनर के लिए भी लाती हैं Good Luck

जूतों के रंग से भी होता है किस्मत का Connection, पीले जूते खराब कर सकते हैं Good Luck

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement