Advertisement

Leg Palmistry: पैरों के ये निशान खोल देते हैं व्यक्तित्व और भाग्य का राज, खूब पैसा कमाते हैं ऐसे लोग  

पैरों के आकार, बनावट और उंगलियों व्यक्ति के भविष्य राज खोल देती है. मुलायम और लाल पैरों वाले लोग बेहद भाग्यशाली होते हैं. यह भाग्य के दम पर अपने साथी लाइफपार्टनर के जीवन में सुख भर देते हैं. 

Latest News
Leg Palmistry: पैरों के ये निशान खोल देते हैं व्यक्तित्व और भाग्य का राज, खूब पैसा कमाते हैं ऐसे लोग  
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: (Leg Palmistry) ज्यादातर लोग अपने व्यक्तित्व और भाग्य का पता लगाने के कुंडली या फिर हाथों की रेखाओं को दिखाते हैं. इन्हें देखकर ज्योतिष और हस्तरेखा शास्त्री लोगों का भविष्य बता देते हैं. ज्योतिषाचार्य की मानें तो सिर्फ कुंडली और हस्तदेखा ही नहीं व्यक्ति के पैरों की बनावट, उन पर बने निशान और आकार से भी व्यक्तित्व, लक्षण और उसके भविष्य के विषय में जाना जा सकता है. पैरों पर बने निशान संकेत के रूप में काम करते हैं. इनकी जानकारी होने पर व्यक्ति का अगला पिछला सब चीज का पता लगाया जा सकता है. 

आइए जानते हैं पैरों के आकार, निशान और उन पर बनी रेखाओं के आधार पर लोगों को व्यक्तित्व, उनका स्वभाव और जीवन कैसा होता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पैरों में कलश, कमल, शंख और सूर्य चंद्रमा जैसे चिन्ह होते हैं, जो व्यक्ति का भाग्य बताते हैं. 

Chandra Grahan 2023: इस दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, जानें कितने तरीके होते हैं Lunar Eclipse

-अगर किसी व्यक्ति के पैरों के तलवे गुलाबी या लाल रहते हैं. ऐसे व्यक्ति को जीवन में सभी सुख सुविधाएं मिलती है. ऐसे लोग बड़े पदों पर बैठते हैं. कार्यस्थल से लेकर घर में इन्हें बहुत इज्जत मिलती है. 

-जिस भी व्यक्ति के पैरों में कलश, कमल, रथ, भौंरा, सूर्य, पंखा, शंख, चंद्रमा, बाण, मीन और गदा के चिन्ह बना हो, ऐसा व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है. जीवन में खूब तरक्की करता है. 

-कुछ लोगों के पैरों की उंगलियां बराबर, कुछ झुकी हुई और मुलायम होती है. ऐसे व्यक्ति खूब तरक्की करते हैं. जिन लोगों के पैरों की उंगली आगे से गोल और चमकदार होती है. ऐसा व्यक्ति ऐश्वर्यशाली होता है.  

जानें रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त, भाई की कलाई पर राखी के साथ ये चीज जरूर बांधे बहनें, रिश्ते में आएगी मिठास

-जिन महिलाओं के पैरों के तलवे जमीन पर चिपक यानी अच्छे से स्पर्श करते हैं और लाल रंग के होते हैं. ऐसी स्त्री धन और ऐश्वर्यावान होती हैं. इनके जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं रहती. यह शादी के बाद पति का भाग्य खोल देती हैं. 

-अगर एड़ी गोल, कोमल और सुंदर हो, ऐसे व्यक्ति का जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती. इनकी आयु बहुत लंबी होती है. यह जीवन में अपने माता पिता के लिए भी भाग्यवान साबित होते हैं. 

-जिन लोगों का पैर का अंगूठा चपटा, कटा फटा और टेढ़ा होता है. ऐसे व्यक्ति के लक्षण सही नहीं होते. यह अशुभ होते हैं. यह खुद तो जीवन भर परेशान रहते ही हैं, यह दूसरों पर भी इनका प्रभाव पड़ता है. 

-जिन व्यक्तियों के पैर का पंजा आगे से चौड़ा और पीछे से सिकुड़ा हुआ होता है. साथ ही पैरों में नसों जाल सा बिछा दिखाई देता है. ऐसे लोग जीवन भर दुखी होते हैं. इनका भाग्य अच्छा नहीं होता.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement