Advertisement

Last Lunar Eclipse 2022: इस दिन है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, भारत में कहां दिखगा, सूतक काल क्या है

Chandra Grahan कब है, साल का आखिरी ग्रहण कहां दिखेगा, भारत पर क्या होगा असर, सूतक काल और नियम जान लें

Latest News
Last Lunar Eclipse 2022: इस दिन है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, भारत में कहां दिखगा, सूतक काल क्या है
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Chandra Grahan Date Sutak Kaal-  साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण (Chandra Grahan 2022) 8 नवंबर को है, यह इस साल का दूसरा चंद्रग्रहण होगा. चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि पर लगता है. इस साल ये तिथि 8 नवंबर को है. भारतीय समय के अनुसार 8 नवंबर सुबह सूतक लग जाएगा और शाम के समय ग्रहण माना जाएगा. आईए जानते हैं सूतक का समय क्या है, कहां दिखेगा ये ग्रहण, चंद्रग्रहण का प्रभाव क्या होगा.

Chandra Grahan Time

चंद्र ग्रहण तारीख: 8 नवंबर 2022

ग्रहण- शाम 5.32 बजे से

ग्रहण की समाप्ति- शाम 6.18 बजे

सूतक काल सुबह 9.21 मिनट से शुरू होगा

सूतक काल की समाप्ति: शाम 6.18 बजे

यह भी पढे़ं- साल का पहला चंद्रग्रहण, जानें इसके बारे में सब कुछ

दूसरा चंद्रग्रहण कहां दिखेगा (Second Lunar Eclipse 2022)

साल 2022 का दूसरा चंद्रग्रहण भारत समेत दक्षिणी, पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक और हिंद महासागर में नजर आयेगा. इस चंद्रग्रहण का प्रभाव भारत पर भी होगा. 

भारत के पटना, रांची, कोलकाता, पूर्वी भारत में दिखाई देगा. 

यह भी पढ़ें- इस साल दो बार लगे चंद्र ग्रहण, जानें क्या है रहस्य

अंतिम चंद्रग्रहण का सूतक काल (Chandra Grahan 2022 Sutak Kaal)

हिंदू पंचांग के अनुसार,चंद्रग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने के 9-12 घंटे पहले से शुरू होता है. भारत में सूतक माना जाएगा, ऐसे में सुबह 9 बजे से सूतक लग जाएगा और दूसरे दिन यानी 8 नवंबर को 1 बजे ग्रहण शुरू होगा, इस दौरान सूतक के नियमों का पालन जरूर करना चाहिए. 

इस दौरान कई बातों का ध्यान रखना चाहिए

बच्चे और गर्ववती महिलाओं को खास ध्यान रखना चाहिए 
सूतक के समय कोई खाना बनाना और खाना वर्जित है 
ग्रहण के समय कुछ काटना छीलना मना है 
ज्यादा टहरलना और इधर-उधर जाना मना है 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement