Advertisement

Lahsun Ke Totake: लहसुन के इन 5 उपाय को करते ही बढ़ जाएगी बरकत, घर से बाहर हो जाएगी बीमारी और नेगेटिव एनर्जी

अच्छी और खुशहाल जिंदगी के लिए घर में शांति और व्यापार में बढ़ोतरी बेहद जरूरी है. ऐसे में लहसुन के उपाय से ही आपके कामों में आ रह बाधाएं खत्म हो जाएगी.

Lahsun Ke Totake: लहसुन के इन 5 उपाय को करते ही बढ़ जाएगी बरकत, घर से बाहर हो जाएगी बीमारी और नेगेटिव एनर्जी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जीवन में खुशहाल जिंदगी और किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सबसे जरूरी स्वास्थ्य और मानसिक शांति है. इन दोनों के सही होने पर ही व्यक्ति अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित कर पाता है. उन्हें पाने के लिए दौड़ भाग करता है, लेकिन कई बार घर में नकारात्मकता और कलह से कई तरह के विकार शुरू हो जाते है. ऐसे में स्वास्थ्य खराब होने के साथ ही तानव और हर काम में बाधा शुरू हो जाती है. अगर आप भी इन समस्याओं से परेशान हैं तो लहसुन का एक उपाय कर नकारात्मकता को दूर कर अच्छा स्वास्थ्य पा सकते हैं. इसे आपकी सेहत चुस्त दुरुस्त होगी. साथ ही घर में धन की आवक बढ़ेगी.

बच्चा बीमार होने पर करें ये काम

अगर घर में बच्चा बीमार हो रहा है तो लहसुन का ये टोटका कामगार हो सकता है. इसके लिए 7 बार लहसुन को उतारकर पांच सा​बुत मिर्चों के साथ जला दें. यह नजर दोष को खत्म करने के साथ ही नकारात्मकता को दूर कर देता है. इसका प्रयोग स्ट्रेस दूर करने में भी किया जा सकता है. 

धनहानि पर करें ये काम

घर में पैसा आने के बाद भी अगर नहीं रुकता है तो शनिवार के दिन पर्स में एक कली लहसुन की रख लें. इस से घर में बरकत बढ़ेगी. साथ ही जहां भी जाएं अपने साथ इसे लेकर जाएं. इसे बरकत बढ़ेगी और धनहानि खत्म हो जाएगी. 

डरावने सपनों से मिलेगा छुटकारा

अगर आपको रात में डरावने सपने आते हैं, जिसे नींद नहीं आ पाती है. ऐसे में तकिये के नीचे लहसुन की 3 कलियों को रखकर सुबह किसी चौहरो पर फेंक दें. ऐसा करने से डरावने सपने नहीं आएंगे. साथ ही नींद भी अच्छी आएगी. 

व्यापार में हो रहा है घाटा

अगर घर या व्यापार में घाटा हो रहा है तो लहसुन की 7 कलियां एक लाल कपड़े में बांध लें. इन्हें दुकान, ऑफिस  के गेट पर टांग दें. इसे व्यापार में लाभ बढ़ जाएगा और बरकत होगी. 

नेगेटिव एनर्जी होगी बाहर

घर में क्लेश या नेगेविट एनर्जी बढ़ रही है तो चारों कोनों लहसुन की एक एक कली रख दें. इसे हर सप्ताह में बदलते रहें और कलियों को बाहर फेंक दें. इसे घर से नेगेविट एनर्जी बाहर हो जाएगी. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement