धर्म
क्या आप जानते हैं कि हमारी कुछ बुरी आदतों की वजह से भी हमारी कुंडली में ग्रह कमज़ोर हो जाते हैं. इससे बनते कामों में भी रुकावट आने लगती है. जानिए क्या हैं ये आदतें...
Habits Effects Grah: वैदिक शास्त्रों के अनुसार, जीवन को सुखी और समृद्ध बनाने के लिए ग्रहों का सहयोग लेना ज़रूरी है. अगर ग्रहों की स्थिति हमारे विरुद्ध हो, तो हमारी सफलता के मार्ग बाधा पहुंचाते हैं. इसकी वजह से बनते हुए काम भी अटक जाते हैं. कई लोगों ने इसका अनुभव भी किया होगा.
ज्योतिषियों के अनुसार, कई बुरी आदतें आपकी कुंडली के ग्रहों को कमज़ोर कर सकती हैं. जैसे, ज़्यादा खाना, आलस्य, गुस्सा, नकारात्मकता या अहंकार. अगर हमें अपनी राशि के नौ ग्रहों को मज़बूत करना है, तो नकारात्मक आदतों को छोड़कर सकारात्मक आदतों को अपनाना बेहद ज़रूरी है. आज हम आपको ग्रहों के अनुसार उन बुरी आदतों के बारे में विस्तार से बताएंगे.
नकारात्मक विचार, निराशा और उदासी, ये बुरी आदतें कुंडली में चंद्रमा की स्थिति को कमज़ोर करती हैं. इसलिए हमें इन तीन बुरी आदतों से दूर रहना चाहिए.
क्रोधी, जल्दबाज़ी और आक्रामक होने से कुंडली में मंगल ग्रह कमज़ोर हो जाता है. इसके कारण बनते हुए काम भी अटक जाते हैं, जिससे व्यक्ति की प्रगति रुक जाती है.
बुध को झूठ बोलना, धोखा देना और चालाकी करना बिल्कुल पसंद नहीं है. इन कार्यों के कारण कुंडली में इसकी स्थिति कमजोर हो जाती है और हम धीरे-धीरे आर्थिक तंगी का शिकार होने लगते हैं.
अत्यधिक भोग-विलास, यानी अधिक भोजन, लोभ और अत्यधिक भोग-विलास से देव गुरु बृहस्पति क्रोधित होते हैं. इससे बचने के लिए हमें संतुलित आहार लेना चाहिए और लोभ से दूर रहना चाहिए.
शुक्र वह ग्रह है जो शेखी बघारना, दिखावा करना और विलासिता को उचित नहीं मानता. ये आदतें किसी भी व्यक्ति को विनाश की ओर ले जाती हैं. ऐसे में जितनी जल्दी हो सके इन आदतों से दूरी बना लेनी चाहिए.
आलसी होना, ज़िम्मेदारी से बचना और काम से दूर रहना, ये ऐसी आदतें हैं जिन्हें शनिदेव बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करते. वे ऐसे लोगों को दंडित करते हैं और उनकी सारी सुख-समृद्धि छीन लेते हैं.
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और अंक ज्योतिष की गणनाओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से