धर्म
कुल देवी देवता के प्रसन्न रहने पर व्यक्ति दिन दोगुनी तरक्की करता है. मान्यता है कि प्रसन्न होने पर कुल के देवी देवता अपने कुल में जन्मे लोगों की सुरक्षा करते हैं. उनकी सफलता में मदद करते हैं, लेकिन कुछ लोगों को अपने कुल देवी देवताओं का पता नहीं होता है.
Kuldevi Devta Significance: हिंदू धर्म में कुल देवी देवता एक अलग और विशेष स्थान है, जब भी घर में कोई मांगलिक कार्य किया जाता है तो इनका आशीर्वाद सबसे पहले लिया जाता है. यहां तक की कुल देवी देवताओं की साल में एक बार विधि विधिान से पूजा अर्चना की जाती है. ऐसा न करने पर उनकी नाराजगी का सामना करना पड़ता है. व्यक्ति को जीवन में परेशानियों का सामना तक करना पड़ता है. वहीं कुल देवी देवता के प्रसन्न रहने पर व्यक्ति दिन दोगुनी तरक्की करता है. मान्यता है कि प्रसन्न होने पर कुल के देवी देवता अपने कुल में जन्मे लोगों की सुरक्षा करते हैं. उनकी सफलता में मदद करते हैं, लेकिन कुछ लोगों को अपने कुल देवी देवताओं का पता नहीं होता है. उनके मन में सवाल होता है कि आखिर उनके कुल देवी देवता कौन हैं. वे उनका पता कैसे लगाएं तो आइए जानते हैं कैसे लगा सकते हैं अपने कुल देवी देवताओं का पता...
हमारे कुलदेवी देवता परिवार के सदस्यों की रक्षा करते हैं. धन सुख संपत्ति और समृद्धि को बढ़ाते हैं. अगर आप अपने कुलदेवी-देवता के विषय में नहीं जानते हैं. इसका पता अपने बड़े बुजुर्ग दादा दादी से लगा सकते हैं. गांव में परिवार के बुजुर्ग लोग या फिर कुल के पुरोहित से भी आपको बता सकते हैं कि आपके कुल के देवी देवता कौन हैं.
आपके परिवार और कुल के देवी देवता कौन हैं. इसका पता आपको प्रसिद्ध देवी देवता के मंदिरों में मौजूद ज्ञानी पुजारी और पंड़ा भी बता सकते हैं. इनसे आपको यह महत्वपूर्ण जानकारी आसानी से मिल सकती है. कुछ पंडित या ज्योतिषाचार्य कुल वंशावली को देखकर भी आपको कुल देवी देवताओं के विषय में बता सकते हैं.
आपको अपने कुल के देवी देवताओं का पता जन्म कुंडली से लेकर परिवार के पुराने पूजा पाठ के रिकॉर्ड से भी लगाया जा सकता है. अगर आप जानते हैं कि आपके पूर्वज किस गांव अथवा क्षेत्र से आए थे तो आप वहां जाकर प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिरों के पुजारियों से इसकी जानकारी ले सकते हैं. कई बार आपके कुलदेवी देवता का मंदिर वहीं होता है. यही से आपको प्रमाण भी मिल सकता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.