Advertisement

Krishna Janmashtami Vrat: जन्माष्टमी के व्रत करने मात्र से मिलती है संतान और धन संपत्ति, श्रीकृष्ण की कृपा से बन जाते हैं सारे काम

जन्माष्टमी का व्रत सबसे ज्यादा शुभ माना गया है. यह व्रत सभी व्रतों का राजा है. इसका फल एक या दो नहीं बल्कि एक के बाद एक कई पीढ़ियों को प्राप्त होता है. इसके फल से व्यक्ति की संतान से लेकर धन संपत्ति संबंधित समस्याएं नष्ट हो जाती हैं.

Latest News
Krishna Janmashtami Vrat: जन्माष्टमी के व्रत करने मात्र से मिलती है संतान और धन संपत्ति, श्रीकृष्ण की कृपा से बन जाते हैं सारे काम
Add DNA as a Preferred Source

Krishna Janmashtami Vrat Benefits: भाद्रपद माह में सबसे बड़ा त्योहार जन्माष्टमी का होता है. हिंदू धर्म में इस दिन को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस दिन श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था. यही वजह है कि जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना करने के साथ ही व्रत किया जाता है. मान्यताओं के अनुसार श्री कृष्ण की पूजा के लिए जन्माष्टमी का व्रत सबसे ज्यादा शुभ माना गया है. यह व्रत सभी व्रतों का राजा है. इसका फल एक या दो नहीं बल्कि एक के बाद एक कई पीढ़ियों को प्राप्त होता है. इसके फल से व्यक्ति की संतान से लेकर धन संपत्ति संबंधित समस्याएं नष्ट हो जाती हैं. 

इस साल जन्माष्टमी का व्रत 16 अगस्त 2025 को रखा जाएगा. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग लगाने से लेकर उन्हें पालने में झुलाने से भगवान प्रसन्न होते हैं. इस दिन व्रत करने के साथ ही राधा रानी का जप भी बेहद शुभ दायक है. इसे करने मात्र से भगवान अपने भक्तों की इच्छाओं को पूर्ण करते हैं. आइए जानते हैं इस व्रत को करने से मिलने वाले लाभ...

श्री कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत करने से मिलते हैं ये लाभ 

मन्यता है कि विधि विधान से भगवान श्रीकृष्ण का व्रत रखने से मात्र से भगवान श्रीकृष्ण अपने भक्तों के सभी दुखों को दूर कर देते हैं. उनकी मनोकामना को पूर्ण करते हैं. जीवन में सुख संपत्ति और धन देते हैं, जिन लोगों को संतान की कामना होती है तो जन्माष्टमी का व्रत संकल्प के साथ करने पर श्रीकृष्ण उनकी इच्छा को पूर्ण करते हैं. इस व्रत के दिन अगर कोई दंपत्ति संतान गोपाल स्तोत्र का पाठ करता है तो उसकी सूनी गोद जल्द भर जाती है. संतान की सुख की प्राप्ति होती है. 

मिलता है मनचाहा जीवनसाथी

भगवान श्रीकृष्ण का जन्म बहुत ही सरल होता है. इस दिन सुबह उठकर स्नान आदि के बाद भगवान का नाम जप करें. विधि विधान से व्रत का संकल्प लेकर अपनी मनोकामना कहें, इसके बाद भगवान की पूजा अर्चना करें. ऐसा करने से युवक या युवती को मनचा​हा जीवनसाथी मिलता है. इस व्रत के प्रभाव से पुण्य प्रताप से प्रेम संबंध प्रगाढ़ होता है. 

एक व्रत से मिलता है कई करोड़ एकादशी का फल

हिंदू धर्म में सबसे बड़ी तिथि एकादशी को माना गया है. एकादशी व्रत करने से मात्र से व्यक्ति के सभी पाप दोष मिट जाते हैं. वहीं जन्माष्टमी का व्रत करने से श्रीकृष्ण भक्तों को कई करोड़ एकादशी व्रत का पुण्य प्राप्त होता है. भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त होती है, जिससे व्यक्ति के सभी पाप दोष, विकार और समस्याए धीरे धीरे नष्ट हो जाती हैं. आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं. व्यक्ति को धन धान्य की प्राप्ति होती है. 

यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. डीएनए  इसकी पुष्टि नहीं करता.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement