Advertisement

Khatu Shyam Mandir: खाटू श्याम जी के दर्शन पर अस्थायी रोक, जानें कब तक बंद रहेंगे मंदिर के पट

Khatu Shyam Mandir Update: राजस्थान राज्य के सीकर जिले के खाटू में स्थित खाटू श्याम जी मंदिर में दर्शनों पर अस्थायी रोक लगी है. खाटूश्याम मंदिर में दर्शन करने वाले भक्तों के लिए यह जरूरी खबर है.

Latest News
Khatu Shyam Mandir: खाटू श्याम जी के दर्शन पर अस्थायी रोक, जानें कब तक बंद रहेंगे मंदिर के पट

Khatu Shyam Temple

Add DNA as a Preferred Source

Khatu Shyam Temple: राजस्थान सीकर के खाटूश्याम मंदिर में श्याम बाबा के दर्शन के लिए खूब भीड़ लगती है. खाटू श्याम मंदिर के पट कुछ समय के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेंगे तो ऐसे में इस समय दर्शन के लिए जाने से बचें. खाटू श्याम मंदिर के पट अमावस्या के बाद 19 घंटे के लिए बंद रहेंगे. मंदिर के पट 25 जुलाई की रात को 10 बजे बंद हो चुके हैं जो आज शाम तक बंद रहेंगे.

दर्शन के लिए कब खुलेंगे मंदिर के पट

सावन महीने की अमावस्या के बाद श्याम बाबा के विशेष श्रृंगार, तिलक और सेवा-पूजा की परंपरा के लिए दर्शन पर रोक रहेगी. मंदिर 25 जुलाई की रात 10 बजे से 26 जुलाई को शाम 5 बजे तक रहेगा. इस दौरान दर्शनार्थियों को प्रवेश नहीं मिलेगा. दर्शन के लिए मंदिर के पट 26 जुलाई की शाम को खुलेंगे.

कब है नाग पंचमी? क्यों चढ़ाया जाता है सांपों को दूध? जानें नागों की पूजा का महत्व

बाबा श्याम के श्रृंगार-तिलक का खास महत्व

मान्यताओं के अनुसार, बाबा श्याम का श्रृंगार-तिलक काफी महत्वपूर्ण होता है. बाबा श्याम का तिलक चंदन से किया जाता है. इसके बाद बाबा श्याम का फूलों से श्रृंगार होता है. इस दौरान मंदिर परिसर की भी अच्छे से साफ-सफाई की जाती है. यह सभी काम मंदिर ट्रस्ट परिवार के सदस्यों और निज मंदिर के पुजारी करते हैं.

कब-कब बंद होते हैं श्याम बाबा के दर्शन?

आप खाटू श्याम मंदिर में श्याम बाबा के दर्शन के लिए जाते रहते हैं तो यहां जान लें कि, मंदिर किन-किन अवसरों पर बंद रहता है. आपको इन दिनों मंदिर जाने से बचना चाहिए. हर अमावस्या पर, दीपावाली, होली, सिंजारा-तीज, बड़ी ग्यारस, रक्षा बंधन, फाल्गुनी लक्खी मेला पर बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार होता है इन अवसरों पर श्याम बाबा के दर्शन पर रोक रहती है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement