धर्म
Kedar Yog 2023: केदार योग करीब 500 साल बाद बन रहा है. यह बहुत ही शुभ और दुर्लभ संयोग है. इसका असर इन तीन राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा.
डीएनए हिंदी: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहों के परिवर्तन और कुंडली (Kundli) में ग्रह की स्थिति से कई तरह के योग बनते हैं. ग्रह स्थिति से बनने वाले इन योग से जीवन में शुभ-अशुभ फलों की प्राप्ति होती है. कई ग्रहों की स्थिति (Kedar Yog 2023) अशुभ होती है तो वहीं कई राशि की युति राशि के जातकों के लिए शुभ होती है. 23 अप्रैल 2023 को बनने वाला केदार योग (Kedar Yog 2023) भी कई राशियों को शुभ परिणाम देगा. बता दें कि, यह केदार योग (Kedar Yog 2023) करीब 500 साल बाद बन रहा है. यह बहुत ही शुभ और दुर्लभ संयोग है.
कुंडली के चारों भावों में सभी सात ग्रह की मौजूदगी के होने से इस दुर्लभ और शुभ केदार योग (Kedar Yog 2023) का निर्माण होता है. इस योग (Kedar Yog 2023) से जातक के जीवन में भौतिक सुख-संपदा, सुख-समृद्धि और आय में वृद्धि होती है. व्यक्ति को केदार योग (Kedar Yog 2023) के कई शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं. केदार योग मातृ सुख और भूमि से लाभ होने के संयोग भी बनाता है.
यह भी पढ़ें: Vastu Tips For Dough Kneading: आटा गूंथते समय इन बातों का रखें ध्यान, घर में हमेशा बनी रहेगी बरकत
केदार योग का इन राशियों पर दिखेगा शुभ असर (Kedar Yog 2023 Shubh For These Zodiac)
मेष राशि (Mesh Rashi)
केदार योग मेष राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है. केदार योग के शुभ परिणाम से आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है. धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी.
सिंह राशि (Singh Rashi)
सिंह राशि के जातकों की कुंडली में बन रहा यह केदार योग इन्हें शुभ परिणाम देगा. 23 अप्रैल को केदार योग के बाद आपकी किस्मत चमक जाएगी. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है साथ ही आपकी आय में भी वृद्धि हो सकती है.
धनु राशि (Dhanu Rashi)
केदार योग धनु राशि के जातकों के लिए भी बहुत ही लाभकारी होगा. आपके लिए यह समय निवेश के लिए शुभ होगा. आपको निवेश से अच्छा खासा फायदा होगा.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इं