Advertisement

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर पति से हैं दूर तो ऐसे करें व्रत का पारण, पूर्ण होगी मनोकामना और व्रत

हिंदू धर्म में करवा चौथ के व्रत का बड़ा महत्व है. सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत करती हैं.

Latest News
Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर पति से हैं दूर तो ऐसे करें व्रत का पारण, पूर्ण होगी मनोकामना और व्रत
Add DNA as a Preferred Source

Karwa Chauth Vrat 2024: करवा चौथ का व्रत आने में अब कुछ दिनों का समय शेष रह गया है. मार्केट में इसकी चहल पहल भी जोर शोर से दिखने लगी हैं. यह व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं. यह जोड़ों के लिए बेहद स्पेशल होता है. महिलाएं अपने पति के लिए 16 श्रृंगार कर दुल्हन की तरह सजती-संवरती हैं. दिन भर व्रत धारण कर रात के समय चंद्रमा दर्शन करने के बाद ही पति के हाथों पानी पीकर व्रत खोलती हैं. इससे माता रानी प्रसन्न होती हैं. साथ ही अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है. माता रानी का आशीर्वाद मिलता है. वहीं कई महिलाएं ऐसी भी हैं, जिनके पति उनसे कोसों दूर रहते हैं. ऐसे में वह व्रत को कैसे खोले. इसको लेकर असमंजस में रहती हैं तो आइए जानते हैं कि पति के दूर होने पर आप करवा चौथ के व्रत का पारण कैसे कर सकती हैं... 

पति के दूर होने पर भी ऐसे खोल सकती हैं करवाचौथ का व्रत

आज के समय में लोग पूरी तरह से डिजिटल हो चुके हैं. इसे डिजिटल युग कहना भी गलत नहीं होगा. वहीं काम की भागदौड़ और काम के चलते बहुत से पति पत्नी एक दूसरे से कोसों दूर रहते हैं. ऐसे में जो महिलाएं पति के साथ करवा चौथ नहीं मना पा रही हैं वो पूरे विधि विधान के साथ अपना व्रत रख सकती हैं. दुल्हन की तरह तैयार होकर शाम को पूजा करें. इसके बाद चंद्रोदय से पहले पति के साथ वीडियो कॉल से जुड़कर चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत को पूर्ण कर सकती हैं. पति का चेहरा देखने के बाद व्रत को पूर्ण कर सकती हैं. 

करवा चौथ पर भूलकर भी न करें ये गलती (Karwa Chauth Vrat Niyam)

सुहाग की वस्तु

इस दिन सुहाग की कोई वस्तु पहनते समय टूट जाए तो उसे कूड़ेदान में न फेंके. इन्हें बहते जल में प्रवाहित कर देना चाहिए. साथ ही इस दिन किसी से उधार लेकर मांग में सिंदूर न लगाएं. 

विवाद न करें

करवा चौथ व्रत का फल तभी मिलता है, जब व्रती का पूरा ध्यान ईश्वर की भक्ति में होता है. इस दिन किसी को अपशब्द न कहें. किसी भी तरह के विवाद में न पड़े. पति का सम्मान करें. 

देर तक न सोएं 

करवा चौथ के व्रत में सरगी का बहुत ही विशेष महत्व होता है. देर तक सोने से सरगी खाने का समय निकल सकता है.  

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी समान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement