Advertisement

Kartik Amavasya 2024 Date: इस दिन है कार्तिक अमावस्या, जानें स्नान दान से लेकर पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और इसका महत्व

हिंदू धर्म में कार्तिक माह का बड़ा महत्व है. इसमें स्नान दान करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है. व्यक्ति के सभी पाप और कष्ट दूर हो जाते हैं. मोक्ष की प्राप्ति होती है.

Latest News
Kartik Amavasya 2024 Date: इस दिन है कार्तिक अमावस्या, जानें स्नान दान से लेकर पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और इसका महत्व
Add DNA as a Preferred Source

Kartik Amavasya 2024 Date: हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को कार्तिक अमावस्या के रूप में मनाया जाता है. इस दिन नदी में स्नान के साथ दान भगवान की पूजा अर्चना करने का विशेष महत्व है. मान्यता है कि इस दिन स्नान और दान करने से व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है. उनके सभी पाप, दोष और कष्ट नष्ट हो जाते हैं. भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होती है. कार्तिक अमावस्या पर विशेष रूप से पितरों की पूजा अर्चना और तर्पण किया जाता है. इससे पितृप्रसन्न होते हैं. पितृदोष से मुक्ति मिलती है. घर में सुख और समृद्धि का विस्तार होता है. आइए जानते हैं इस किस दिन मनाई जाएगी कार्तिक अमावस्या, स्नान दान से लेकर पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और इसका महत्व...

इस दिन है कार्तिक अमावस्या

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत दिवाली के दिन यानी 31 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 52 मिनट से होगी. वहीं इसका समापन अगले दिन यानी 01 नवंबर को शाम 6 बजकर 16 मिनट पर होगा. ऐसे में कार्तिक अमावस्या का व्रत 1 नवंबर 2024 को रखा जाएगा. इसी दिन किसी पवित्र नदी में स्नान के बाद दान कर व्रत का संकल्प लेने से पुण्यों की प्राप्ति होगी. 

यह है कार्तिक अमावस्या का शुभ मुहूर्त 

कार्तिक अमावस्या पर स्नान ध्यान से लेकर पूजा अर्चना और दान के कई शुभ मुहूर्त हैं. इन शुभ मुहूर्त में स्नान कर विधि विधान से भगवान विष्णु और पितरों की पूजा अर्चना करने से विशेष लाभ प्राप्त होंगे. इसमें कार्तिक अमावस्या यानी 1 नवंबर 2024 को ब्रह्म मुहूर्त  सुबह 4 बजकर 48 मिनट से 5 बजकर 40 मिनट तक रहेगा. वहीं अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 39 मिनट से दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगा. 

कार्तिक अमावस्या 2024 का शुभ संयोग

ज्योतिष की अनुसार, कार्तिक अमावस्या पर इस 2 शुभ योग बन रहे हैं. इनमें पहला प्रीति योग और दूसरा आयुष्मान योग बना रहा है. प्रीति योग सूर्योदय से लेकर सुबह 10 बजकर 41 मिनट तक रहेगा. वहीं दूसरा आयुष्मान योग पूरी रात रहेगा. 

कार्तिक अमावस्या महत्व

हिंदू धर्म में कार्तिक माह को सभी माह में सबसे विशेष उच्च माना जाता है. इसमें भगवान श्रीहरी की विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है. कार्तिक माह सुबह ब्रह्म मुहूर्त के समय किसी पवित्र नदी में स्नान करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है.इस दिन स्नान-दान का विशेष महत्व होता है. ऐसा करने से व्यक्ति के सभी पाप और कष्ट नष्ट हो जाते हैं. व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement