Advertisement

Kark Rashifal 2024: करियर से लव लाइफ तक, कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2024? यहां पढ़ें वार्षिक राशिफल

Yearly Horoscope of Cancer Sign: वित्त, करियर, प्यार, व्यापार और सेहत के लिहाज कर्क राशि के जातकों के लिए आने वाला नया साल 2024 कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं इसके बारे में..

Latest News
Kark Rashifal 2024: करियर से लव लाइफ तक, कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2024? यहां पढ़ें वार्षिक राशिफल

Kark Rashifal 2024

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः साल 2024 शुरू होने वाला है और नए साल के साथ नई आशाएं, नई उम्मीदें भी आती हैं. लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि आने वाला साल उनके (Kark Rashifal 2024) लिए कैसा रहने वाला है. हर कोई यह जानना चाहता है कि आने वाला साल उनके वित्त, करियर, प्यार, व्यापार, सेहत के लिहाज से कैसे रहने वाला है. ऐसे में अगर आप कर्क राशि के जातक हैं और आप भी जानना चाहते हैं कि साल 2024 आपके लिए कैसा रहने वाला है तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें. 2024 कर्क राशि के वार्षिक राशिफल के अनुसार, साल के आरंभ में ग्रहों की स्थिति के आधार पर देखा जाए तो वर्ष 2024 में कर्क राशि के जातकों पर विशेष प्रभाव पड़ता दिखाई दे सकता है. आइए जानते हैं कर्क राशि के जातकों के लिए कैसा (Yearly Horoscope of Cancer Sign) रहने वाला है साल 2024...

साल 2024 में कैसा रहेगा स्वास्थ्य

स्वास्थ्य की दृष्टि कर्क राशि के जातकों के लिए साल 2024 काफी उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है, इस साल राशि से अष्टम भाव में शनि का गोचर आपको मानसिक रूप से कष्ट देते रहेंगे और अष्टम भाव के शनि कभी-कभी मौसम जनित बीमारियों से परेशान भी कर सकते हैं. बता दें कि अप्रैल तक गुरु ग्रह का गोचर दशम स्थान में होने से आपके स्वास्थ्य में अनुकूलता प्रदान करेगा. वहीं अप्रैल के बाद स्वास्थ्य पर विशेष देने की जरूरत होगी. इसके अलावा राहु की दृष्टि राशि पर होने समय समय पर मानसिक शांति प्रभावित होती रहेगी. 

साल 2024 में कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति

2024 कर्क राशि के वार्षिक राशिफल के अनुसार इस साल द्वितीय स्थान पर गुरु एवं शनि की दृष्टि प्रभाव से भूमि भवन वाहन इत्यादि वस्तुओं की प्राप्ति हो सकती है. इसके अलावा अप्रैल के बाद एकादश स्थान में गुरु ग्रह के गोचर प्रभाव से आपका रुका हुआ धन मिल सकता है. धनागम में वृद्धि के योग बन रहे हैं. बता दें कि अष्टम भाव में शनि के गोचर की वजह से कुछ अचानक धन लाभ भी हो सकता है, हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि निवेश सोच समझकर करें. क्योंकि इससे आपको हानि का सामना करना पड़ सकता है. 

कैसी रहेगी लव लाइफ 

2024 कर्क राशि के वार्षिक राशिफल के अनुसार आने वाले साल में परिवार की समस्याएं धीरे-धीरे सुलझेंगी और दांपत्य जीवन में भी स्थिरता आएगी.  रिश्ते में प्यार बढ़ेगा और स्थितियों में अचानक अच्छा बदलाव होने लगेगा. इसके अलावा जहां आप डिप्रेशन की तरफ बढ़ रहे थे तो राहत मिलेगी और उत्साह बढ़ेगा. पार्टनर का साथ दें और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से बचें. 

कैसा रहेगा करियर

इस साल कुछ लोग आपकी सफलता और उपलब्धियों से जलन रख सकते हैं और नौकरी में हैं तो ट्रांसफर हो सकता है. इसके अलावा नौकरी छोड़ने के आसार भी बन सकते हैं. वहीं बिजनेस के नजरिये से समय अच्छा नहीं है, क्योंकि रिस्क लेने से नुकसान हो सकता है. इसके अलावा कॉम्पिटिशन एग्जाम दे रहे लोगों को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो मई के बाद सफलता मिल सकती है. मौजूदा नौकरी में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. 

करें ये उपाय 

इस साल हर मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में दर्शन और हनुमान चालीसा का पाठ करें. इसके अलावा सुंदरकांड का पाठ शनि की अष्टम ढैया से आपको काफी राहत प्रदान कर सकता है.  शनिवार के दिन काले कुत्ते को रोटी खिलाने से भी लाभ मिलेगा. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement