Advertisement

Kannada Hanuman Jayanti 2022: आज इस विधि से करें बजरंगबली जी की पूजा और जपें ये मंत्र, जानें क्यों है कन्नड़ हनुमान जयंती खास

Telgu Haniuman Jaynati 2022: हनुमान भगवान राम के सबसे प्रिय भक्तों में से एक हनुमान जी की आज कन्नड़ हनुमान जयंती है.

Latest News
Kannada Hanuman Jayanti 2022: आज इस विधि से करें बजरंगबली जी की पूजा और जपें ये मंत्र, जानें क्यों है कन्नड़ हनुमान जयंती खास

Kannada Hanuman Jayanti 2022: आज इस विधि से करें बजरंबली जी की पूजा और जपें ये मंत्र

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः हनुमान जी पृथ्वी के जागृत देवता माने जाते  हैं. कन्नड़ हनुमान जयंती हर साल हिंदू महीने के मार्गशीर्ष के दौरान शुक्ल पक्ष त्रयोदशी को मनाई जाती है.  तेलगु में इसे हनुमान व्रतम के रूप में जाना जाता है, यह दिन कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के अन्य हिस्सों में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. 
 
कन्नड़ हनुमान जयंती 13 वें दिन मार्गशीर्ष महीने में चंद्रमा के बढ़ते चरण के दौरान मनाया जाता है. यह व्रत भगवान हनुमान को समर्पित है और हिंदू शास्त्रों के अनुसार, पांडवों की पत्नी द्रौपदी ने इस व्रत को किया था. आज 5 दिसंबर को ये व्रत रखा जाएगा. 

देश के उत्तर भारतीय भागों में चैत्र माह में हनुमान जयंती मनाई जाती है, जबकि तमिलनाडु में यह आज मनाई जा रही है.  भगवान हनुमान को बजरंगबली, संकट मोचन, अंजनेय, मारुति, अंजनीसुत, पवनसुता और रुद्र सहित विभिन्न नामों से जाना जाता है. हिंदू मान्यता के अनुसार, हनुमान जी अपने भक्तों के सभी कष्टों और समस्याओं को हर लेते हैं. इसलिए वह संकटहरण माने गए हैं.

शुभ मुहूर्त

हनुमान जयंती सुबह 05:57 बजे शुरू होगी और 6 दिसंबर को सुबह 6:47 बजे समाप्त होगी.
 

ऐसे करें पूजा 
हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए और साफ कपड़े पहनने चाहिए. भक्त पूरे दिन का उपवास रखें और भगवान हनुमान को सिंदूर चढ़ाएं. भगवान को गेंदे के फूल और लाल वस्त्र अर्पित करें. पूरी पूजा के दौरान हनुमान चालीसा का जाप करें और हनुमान आरती के पाठ के साथ पूजा समाप्त करें. 

जप लें ये हनुमान मंत्र 

1. ओम हनुमते नमः 
2. हंग पवन नंदनाय स्वाहा 
3. हं हनुमते रुद्रात्मकाय हंग फट 
4. ओम नमो भगवते आंजनेय महाबलाय स्वाहा 
5. ओम ऐं ह्रीं हनुमते रामदूताय लंकाविध्वंसनाय अंजनी गर्भ संभूताय डाकिनी विध्वंसनाय किलिकिली बुबुकरेन हनद्दुम विभीषणाय ॐ ह्रीं श्रृंग हौं फट स्वाहा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement