धर्म
Kajari Teej Puja Niyam: कजरी तीज के व्रत पर माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा की जाती है. इस व्रत को करने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है. चलिए आपको इस व्रत के जरूरी नियमों के बारे में बताते हैं.
Kajari Teej Vrat 2025: आज कजरी तीज का व्रत रखा जाएगा. भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज होती है. यह व्रत सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए रखती हैं. अविवाहित कन्याएं इस व्रत को मनचाहे जीवनसाथी के लिए रख सकती हैं. आज आप कजरी तीज का व्रत रख रही हैं तो चलिए आपको व्रत से जुड़ी खास बात और व्रत रखने के जरूरी नियमों के बारे में बताते हैं.
कजरी व्रत के नियम
- कजरी तीज के व्रत में भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है. इस दिन महिलाओं को हरे रंग के वस्त्र पहनने चाहिए.
- महिलाएं हरे वस्त्र धारण कर और 16 श्रृंगार करके ही पूजा में शामिल हों. इस व्रत को करने पर दिन में सोना नहीं चाहिए.
- व्रत के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें, नाखून और बाल काटने से बचें. पूजा के दौरान सिर ढककर रखना चाहिए.
- कजरी तीज के दिन भूलकर भी किसी से लड़ाई-झगड़ा न करें और नकारात्मक चीजों से दूर रहें. इस दिन पूजा के बाद मां पार्वती की आरती करें. वरना व्रत अधूरा रह जाएगा.
भाग्य बड़ा या कर्म, क्या कर्मों से बदल सकते हैं भाग्य का लिखा? प्रेमानंद महाराज ने बताया
मां पार्वती की आरती (Maa Parvati Aarti)
जय पार्वती माता, जय पार्वती माता
ब्रह्म सनातन देवी, शुभ फल की दाता,
जय पार्वती माता, जय पार्वती माता
अरिकुल पद्मा विनासनी जय सेवक त्राता
जग जीवन जगदम्बा हरिहर गुण गाता
जय पार्वती माता, जय पार्वती माता,
सिंह को वाहन साजे कुंडल है साथा
देव वधु जहं गावत नृत्य कर ताथा
जय पार्वती माता, जय पार्वती माता
सतयुग शील सुसुन्दर नाम सती कहलाता,
जय पार्वती माता, जय पार्वती माता
हेमांचल घर जन्मी सखियन रंगराता
जय पार्वती माता, जय पार्वती माता
शुम्भ-निशुम्भ विदारे हेमांचल स्याता,
सहस भुजा तनु धरिके चक्र लियो हाथा
जय पार्वती माता , जय पार्वती माता
सृष्टि रूप तुही जननी शिव संग रंगराता
नंदी भृंगी बीन लाही सारा मदमाता,
जय पार्वती माता, जय पार्वती माता
देवन अरज करत हम चित को लाता
गावत दे दे ताली मन में रंगराता
जय पार्वती माता, जय पार्वती माता
श्री प्रताप आरती मैया की जो कोई गाता
सदा सुखी रहता सुख संपति पाता
जय पार्वती माता, जय पार्वती माता
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.